Sensex : शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स 550 अंक टूटा

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली। BSE Sensex करीब 550 अंक गिरकर 23,448 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। निवेशकों में वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली को लेकर चिंता बनी हुई है।

निफ्टी भी लाल निशान में

वहीं Nifty 50 में भी कमजोरी देखने को मिली। (Nifty) निफ्टी लगभग 170 अंक फिसलकर 23,450 के स्तर तक पहुंच गया। आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया।

रुपए में ऐतिहासिक कमजोरी

भारतीय मुद्रा (Indian Rupee) डॉलर के मुकाबले 96.89 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। रुपए की गिरावट का असर आयात लागत और महंगाई पर पड़ सकता है।

आज यानी बुधवार, 20 मई को सेंसेक्स 550 अंक (0.75%) की गिरावट के साथ 74,647 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 170 अंकों (0.72%) की गिरावट है, ये 23,450 पर आ गया है। आज के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।

शुरुआती कारोबार में 33 पैसे गिरा रुपए

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए 33 पैसे टूटकर 96.89 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले कई सत्रों से रुपए के मूल्य में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

अन्य पढ़े: Ebola virus outbreak : इबोला वायरस का कहर कांगो में 118 मौतें..

एशियाई बाजार में गिरावट

इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया)7131-142-2.83%
निक्केई (जापान)59764-786-1.30%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)25561-237-0.86%

अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही

इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
डाउ जोन्स49364-322-0.65%
नैस्डैक25871-220-0.84%
S&P 5007354-49-0.67%

विदेशी निवेशकों ने 2458 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

कैटेगरीलेटेस्टबीते 7 दिनबीते 30 दिन
DII3,8025,20964,802
FII/FPI-2,4581,873-54,151

सेंसेक्स कल 114 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था

19 मई को सेंसेक्स 114 अंक की गिरावट के साथ 75,201 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 32 अंक की गिरावट रही, ये 23,618 पर बुद हुआ। आज के बैंकिंग, FMCG और मेटल शेयर्स में बिकवाली रही। वहीं IT, रियल्टी और मीडिया शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।