Sensex : सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाई मजबूती

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और मजबूत घरेलू खरीदारी के चलते प्रमुख सूचकांकों में उछाल दर्ज किया गया।

सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा

85,350 के स्तर पर कारोबार- बीएसई (Sensex) सेंसेक्स 300 अंक से अधिक की तेजी के साथ 85,350 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। दिग्गज शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है।

शेयर बाजार में आज यानी 2 जनवरी को तेजी है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 85,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है। ये 26,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं (FMCG) शेयर्स में गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.29% ऊपर 4,268 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.37% नीचे 50,339 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.25% ऊपर 26,205 पर वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.094% बढ़कर 3,968 पर कारोबार कर रहा है ।

अन्य पढ़े: Yoga- वृश्चिकासन से मिलते हैं शरीर को कई लाभ

  • 1 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.63% नीचे 48,063 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.76% और S&P 500 में 0.74% की गिरावट रही।

1 जनवरी को FII ने ₹3,268 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 31 अक्टूबर को FII ने 3,268 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं DII ने 1,525 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
  • दिसंबर में 31 तारीख तक FIIs ने कुल ₹34,349.62 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,619.91 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

साल के पहले दिन बाजार में फ्लैट कारोबार रहा

साल के पहले दिन यानी गुरुवार 1 जनवरी 2026 को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार हुआ। सेंसेक्स 32 अंक गिरकर 85,189 पर बंद हुआ। निफ्टी में 17 अंक की बढ़त रही, ये 26,147 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयर चढ़े। आज ऑटो, IT और मेटल शेयर्स में बढ़त रही। वहीं FMCG और फार्मा शेयर्स में गिरावट रही।

सेंसेक्स और निफ्टी में से कौन सा बेहतर है?

क्या सेंसेक्स निफ्टी से बेहतर है? निफ्टी, जिसमें 50 कंपनियाँ शामिल हैं, को सेंसेक्स की तुलना में एक व्यापक बाज़ार सूचकांक माना जाता है, जो शीर्ष 30 प्रदर्शन करने वाले शेयरों पर नज़र रखता है। परिणामस्वरूप, सेंसेक्स बाज़ार के प्रदर्शन का अधिक केंद्रित दृष्टिकोण प्रदान करता है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।