Sensex : सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 100 अंक लुढ़का

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

घरेलू शेयर बाजार में आज सेंसेक्स तेज गिरावट देखने को मिली। कारोबारी सत्र के दौरान निवेशकों में बिकवाली का दबाव हावी रहा, जिससे प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

IT और ऑटो सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव

चुनिंदा सेक्टोरल शेयरों में जोरदार बिकवाली- आज के कारोबार में (IT) और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। वैश्विक संकेतों और मांग को लेकर चिंताओं ने इन सेक्टर्स को प्रभावित किया।

  • प्रमुख IT कंपनियों के शेयरों में गिरावट
  • ऑटो सेक्टर में मुनाफावसूली का दबाव
  • मेटल और फार्मा शेयरों में भी कमजोरी

शेयर बाजार में आज यानी 8 जनवरी को गिरावट है। (sensex) सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 84,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 26,050 पर कारोबार कर रहा है। आज IT, ऑटो और एनर्जी शेयर्स में गिरावट है

कल से ओपन होगा भारत कोकिंग कोल का IPO

कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का IPO कल यानी 9 जनवरी से ओपन होगा। यह इश्यू 13 जनवरी तक खुला रहेगा। कंपनी इसके जरिए 1,071.11 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

ये भी पढ़ें: Gold Rate 08/01/26 : सोने के दाम में गिरावट | हैदराबाद गोल्ड रेट में राहत

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.75% ऊपर 4,585 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.58% नीचे 51,660 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.12% नीचे 26,161 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.04% बढ़कर 4,087 पर कारोबार कर रहा है।
  • 7 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.94% गिरकर 48,996 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.16% की बढ़त और S&P 500 में 0.34% की गिरावट रही।

7 जनवरी को DII ने ₹2,992 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 7 जनवरी को FII ने 1,669 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। वहीं DII ने 2,992 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे थे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,084 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 7 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स करीब 102 अंक की गिरावट के साथ 84,961 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 37 अंक की गिरावट रही, ये 26,140 के स्तर पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।