Mumbai- अमिताभ बच्चन का योग वीडियो वायरल, फिटनेस को लेकर बढ़ी लोगों की दिलचस्पी

Read Time:  1 min
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • वीडियो में अमिताभ बच्चन योग को अपने स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताते आ रहे हैं नजर
  • योग हमेशा सही मार्गदर्शन और विशेषज्ञों की देखरेख में ही करना चाहिए

मुंबई । Amitabh Bachchan का एक पुराना योग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है। भारत सरकार के (Ministry of AYUSH) द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में अभिनेता योग को अपने स्वस्थ और संतुलित जीवन का सबसे बड़ा आधार बताते नजर आ रहे हैं। आयुष मंत्रालय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारे का संदेश लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित करेगा

“हर दिन योग करता हूं” : अमिताभ बच्चन

वीडियो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachhan) कहते दिखाई दे रहे हैं कि वह नियमित रूप से योग करते हैं और योग ने उनके जीवन को बेहतर और समृद्ध बनाया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को पूरी क्षमता के साथ जीने का तरीका भी है। अभिनेता ने लोगों को सलाह दी कि योग हमेशा सही मार्गदर्शन और विशेषज्ञों की देखरेख में ही करना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले बढ़ी मुहिम

मंत्रालय का यह अभियान 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है। आयुष मंत्रालय लगातार योग गुरुओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रसिद्ध हस्तियों के जरिए लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रहा है। सोशल मीडिया पर योगासन, उनके फायदे और सही तरीके से अभ्यास करने की जानकारी भी साझा की जा रही है।

योग को बताया मानसिक और शारीरिक संतुलन का माध्यम

विशेषज्ञों के अनुसार योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने का प्रभावी तरीका भी है। नियमित योगाभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा अच्छी नींद, शरीर में ऊर्जा संतुलन और जीवनशैली से जुड़ी कई समस्याओं में भी योग फायदेमंद माना जाता है।

अन्य पढ़े: West Bengal- चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 70 लाख की सुपारी का शक, छापेमारी जारी

हर आयु वर्ग के लिए लाभकारी

आयुष मंत्रालय का कहना है कि योग बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत हर आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है। मंत्रालय आने वाले दिनों में भी योग जागरूकता अभियान जारी रखेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।