मुख्य बातें: –
- मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी मामलों में पूछताछ तेज
- नासिक जेल से हिरासत में लेकर मुंबई ले जाया गया
- बेनामी संपत्तियों और बैंक लॉकरों की जांच होगी
नासिक। महाराष्ट्र के Nashik में कथित स्वयंभू बाबा (Ashok Kharat) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महिलाओं के यौन शोषण, धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में (Enforcement Directorate) ने कार्रवाई तेज करते हुए उसे अपनी कस्टडी में लेकर मुंबई रवाना कर दिया है। अब उससे ईडी कार्यालय में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
कोर्ट प्रक्रिया के बाद हिरासत में लिया
जानकारी के अनुसार, ईडी ने अशोक खरात को हिरासत में लेने के लिए नासिक में न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने उसे नासिक के मध्यवर्ती कारागृह से अपनी कस्टडी में लिया और कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक, उसे जल्द ही पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
संपत्तियों और लेन-देन की होगी जांच
ईडी अब अशोक खरात से उसकी कथित बेनामी संपत्तियों, आलीशान बंगलों, महंगी गाड़ियों, बैंक लॉकरों, सोने और अन्य निवेशों को लेकर पूछताछ करेगी। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास मौजूद संपत्ति का स्रोत क्या है और कहीं अवैध धन को वैध बनाने का प्रयास तो नहीं किया गया।
बड़े खुलासों की संभावना
बताया जा रहा है कि अशोक खरात को प्रोडक्शन वारंट के तहत ईडी की कस्टडी में लिया गया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं। इसी वजह से उसके ट्रांजिट के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
Read Also : Weather- देशभर में गर्मी का कहर, 7 दिन तक हीटवेव का अलर्ट, महाराष्ट्र में पारा 46°C पार
जांच का दायरा बढ़ सकता है
ईडी की कार्रवाई के बाद नासिक और आसपास के इलाकों में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में एजेंसी अशोक खरात के नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर सकती है।
Read More :