‘जेलर 2’ को मिला आईमैक्स टच
Jailer 2 Release : सुपरस्टार रजनीकांत और निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म इस समय पोस्ट प्रोडक्शन चरण में है। पहले भाग की बड़ी सफलता के बाद अब दूसरे भाग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
खास तकनीक से शूट हुए अहम दृश्य
ताजा जानकारी के मुताबिक फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण एक्शन दृश्यों को सीधे आईमैक्स फॉर्मेट में शूट किया गया है। आमतौर पर फिल्मों को शूटिंग के बाद आईमैक्स में कन्वर्ट किया जाता है, लेकिन ‘जेलर 2’ के लिए खास कैमरों और तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इससे थिएटर में दर्शकों को और भी भव्य अनुभव मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अन्य पढ़े: Trump on PM Modi – डोनाल्ड ट्रंप बोले- नरेंद्र मोदी महान नेता, भारत-अमेरिका रिश्ते सबसे मजबूत
सितंबर में रिलीज की तैयारी
फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन काम तेजी से जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म सितंबर 10 या 11 तारीख को सिनेमाघरों (Jailer 2 Release) में रिलीज हो सकती है। फिल्म में रजनीकांत के साथ रम्या कृष्णन, मिर्ना, शिवराज कुमार और मोहनलाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस बड़े बजट की फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन बना रहे हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :