Bollywood : रेवैनी के साथ फिर दिखेगा नोरा फतेही का जबरदस्त अंदाज

Read Time:  1 min
रेवैनी
रेवैनी
FONT SIZE
GET APP

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही तंजानिया (Nora Fatehi Tanzania) के लोकप्रिय सिंगर और सॉन्ग राइटर रेवैनी के साथ मिलकर एक खास क्रॉस-कल्चरल म्यूजिक ट्रैक लेकर आ रही हैं, जिसका नाम ‘तेतेमा’ बताया जा रहा है। इस गाने में अफ्रो-बोंगो बीट्स, स्वाहिली, हिंदी और अंग्रेजी के बोलों का रोमांचक फ्यूजन देखने और सुनने को मिलेगा। सूत्रों की मानें तो यह गाना रेवैनी और डायमंड प्लैटिनम्ज (Diamond Platinum) के सुपरहिट ट्रैक तेतेमा से प्रेरित है और इसका संभावित टाइटल ‘ओ मामा तेतेमा’ हो सकता है।

डांसिंग एनर्जी और उनकी खुद की आवाज की भी झलक देखने को मिलेगी

यह गाना उस मूल हिट गाने का रीक्रिएटेड वर्जन होगा, लेकिन इसमें नोरा फतेही की डांसिंग एनर्जी और उनकी खुद की आवाज की भी झलक देखने को मिलेगी। यानी इस बार नोरा न सिर्फ अपने डांस से बल्कि अपनी गायकी से भी लोगों का दिल जीतने वाली हैं। नोरा और रेवैनी की यह दूसरी म्यूजिकल कोलैबोरेशन होगी। इससे पहले साल 2019 में दोनों का गाना पेपेता रिलीज हुआ था, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था।

‘तेतेमा’ को टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया जाएगा

तेतेमा के जरिए दोनों एक बार फिर संगीत प्रेमियों को ग्लोबल म्यूजिक का नया अनुभव देने जा रहे हैं। ‘तेतेमा’ को टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया जाएगा और यह जल्द ही दर्शकों के बीच धमाल मचाने को तैयार है। इसमें इंडो-अफ्रीकन संगीत की जीवंतता, ऊर्जा और संस्कृति का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा। इस गाने में ना केवल म्यूजिक और डांस का हाई लेवल होगा, बल्कि इसकी विजुअल प्रजेंटेशन भी इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पर तैयार की गई है। नोरा फतेही अपने ग्लैमरस अंदाज और पावरफुल डांस स्टाइल से एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने को तैयार हैं

नोरा फतेही का एक्स बॉयफ्रेंड कौन है?

नोरा फतेही का कथित तौर पर अंगद बेदी के साथ लंबे समय तक रिश्ता रहा। दुर्भाग्य से, उनका ब्रेकअप हो गया, जिससे अभिनेत्री टूट गई और उदास हो गई। बाद में, एक निजी समारोह में अंगद ने नेहा धूपिया से शादी कर ली। नोरा फतेही अपने बॉयफ्रेंड अंगद से अलग होने के बाद डिप्रेशन में चली गईं।

नोरा लोकप्रिय क्यों है?

नोरा मुख्यतः लैटिन मूल का एक स्त्रीलिंग नाम है, हालाँकि इसकी जड़ें आयरिश संस्कृति में गहरी हैं। होनोरा का एक उप-रूप माना जाने वाला नोरा, लैटिन शब्द होनोरियस से लिया गया है जिसका अर्थ “सम्मान” है। सम्मान और श्रद्धा का पर्यायवाची होने के कारण , इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि नोरा कई संस्कृतियों में एक लोकप्रिय उपाधि बन गई।

Read more : MP : सोनम, राज और अन्य आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।