తెలుగు | Epaper

Bollywood : पुरानी स्टारकास्ट नजर नहीं आएगी फिल्म नो एंट्री 2 में

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bollywood : पुरानी स्टारकास्ट नजर नहीं आएगी फिल्म नो एंट्री 2 में

मुंबई । सुपरहिट फिल्म नो एंट्री (Film No Entry) के सीक्वल की तैयारी चल रही है, लेकिन इस बार फिल्म की पुरानी स्टारकास्ट नजर नहीं आएगी। हाल ही में बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म की नई कास्ट में वरुण धवन और अर्जुन कपूर (Varun Dhawan and Arjun Kapoor) शामिल होंगे। वहीं सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।

दिलजीत दोसांझ भी हुए अलग

पहले खबरें आई थीं कि दिलजीत दोसांझ भी फिल्म का हिस्सा होंगे, लेकिन बाद में उन्होंने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली।

क्यों नहीं लौट रहे सलमान, अनिल और फरदीन?

सबसे बड़ी चर्चा इस बात को लेकर है कि तीनों सुपरस्टार्स को इस बार क्यों जगह नहीं दी गई। इस पर बोनी कपूर ने कहा –“ये हमारा नुकसान है कि हम पहले की कास्ट को रख नहीं पाए। हमने लगभग 8-10 साल इंतजार किया, लेकिन हालात वैसे नहीं बने। सलमान, अनिल और फरदीन तीनों ही ओरिजनल ‘नो एंट्री’ के जान थे। उनकी कॉमिक टाइमिंग (Comic Timing) और दोस्ती पर बनी कहानी ने ही फिल्म को सुपरहिट बनाया था। हम उन्हें मिस करेंगे। लेकिन अब वक्त आगे बढ़ चुका है और हमें नई शुरुआत करनी होगी।”

बोनी कपूर का अफसोस

बोनी ने यह भी स्वीकार किया कि इतने साल इंतजार करने से काफी कुछ बदल गया। उन्होंने कहा –
“वक्त निकल गया और गाड़ी आगे बढ़ गई। अब पछतावा यही रहेगा कि पुरानी कास्ट के साथ फिल्म नहीं बना पाए। सलमान शानदार स्टार हैं, अनिल बेहतरीन एक्टर और मेरे भाई भी हैं, वहीं फरदीन इंडस्ट्री के सबसे अच्छे इंसानों में से हैं। लेकिन अब सब अपनी-अपनी राहों पर बढ़ चुके हैं। हम नई टीम के साथ नई एनर्जी के साथ फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद है दर्शक इसे पसंद करेंगे।”

पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता

  • साल 2005 में रिलीज़ हुई नो एंट्री ने बॉक्स ऑफिस पर 62.40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।
  • उस वक्त यह आंकड़ा किसी कॉमेडी फिल्म के लिए बेहद बड़ी सफलता माना गया था।
  • फिल्म में सलमान, अनिल और फरदीन के अलावा बिपाशा बसु, ईशा देओल, लारा दत्ता और सेलिना जेटली भी अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं।
  • इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था और यह उस दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्मों में शामिल हुई थी

नो एंट्री किस फिल्म का रीमेक है?

लारा दत्ता और फरदीन खान ने 2005 में अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म नो एंट्री में साथ काम किया था। यह फिल्म तमिल फिल्म चार्ली चैपलिन की रीमेक थी और अपनी आकर्षक कहानी और कलाकारों की टोली की बदौलत व्यावसायिक रूप से काफी सफल रही।

नो एंट्री 2 होगी?

बोनी कपूर ने अर्जुन कपूर, वरुण धवन और अन्य नई स्टारकास्ट वाली “नो एंट्री 2” के बारे में एक्सक्लूसिव बातचीत की। फिल्म पूरी तरह से नई है, लेकिन इसमें सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान जैसी पुरानी स्टारकास्ट की कमी भी खल रही है। बोनी ने कहा, “हमने लंबे समय तक इंतज़ार किया, उनका न होना हमारा नुकसान है।”

Read More :

जयकृष्ण घट्टामनेनी की प्रथम चलचित्र तीसरा चरण पूरा

जयकृष्ण घट्टामनेनी की प्रथम चलचित्र तीसरा चरण पूरा

शर्वानंद भोगी चलचित्र में गंगा रूप प्रथम चित्र जारी

शर्वानंद भोगी चलचित्र में गंगा रूप प्रथम चित्र जारी

देवी श्री प्रसाद नायक बनकर एलम्मा चलचित्र में अवसर

देवी श्री प्रसाद नायक बनकर एलम्मा चलचित्र में अवसर

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास विवाह की तैयारी सगाई शीघ्र

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास विवाह की तैयारी सगाई शीघ्र

Entertainment- स्कूल के दिनों से जुड़ी है श्रद्धा और वरुण की दिलचस्प कहानी

Entertainment- स्कूल के दिनों से जुड़ी है श्रद्धा और वरुण की दिलचस्प कहानी

मंच पर कुर्सी से गिरते बच गए नाग चैतन्य, दर्शक हैरान

मंच पर कुर्सी से गिरते बच गए नाग चैतन्य, दर्शक हैरान

Entertainment- बॉलीवुड को अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है- सुनील शेट्टी

Entertainment- बॉलीवुड को अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है- सुनील शेट्टी

फिर लौट रही कंचना, नए रूप में मचाएगी धमाल

फिर लौट रही कंचना, नए रूप में मचाएगी धमाल

ईरान और अमेरिका संघर्ष के बीच दुबई में फंसी

ईरान और अमेरिका संघर्ष के बीच दुबई में फंसी

‘सलार 2’ चौंकाएगी, निर्माता का बड़ा बयान

‘सलार 2’ चौंकाएगी, निर्माता का बड़ा बयान

‘रामायण’ में नोलन की एंट्री? बॉक्स ऑफिस धमाका!

‘रामायण’ में नोलन की एंट्री? बॉक्स ऑफिस धमाका!

‘पुलिस कंप्लेंट’ का ‘प्रेम ओ प्रेम’ हिट मेलोडी?

‘पुलिस कंप्लेंट’ का ‘प्रेम ओ प्रेम’ हिट मेलोडी?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870