తెలుగు | Epaper

Air India : नहीं थम रहीं विमानों की आपात लैंडिंग, उठ रहे सवाल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Air India : नहीं थम रहीं विमानों की आपात लैंडिंग,  उठ रहे सवाल

नई दिल्ली । अहमदाबाद विमान हादसे से लगातार विमानों की आपात लैंडिंग के मामले सामने आ रहे हैं। अभी ताजा मामला दिल्ली से वॉशिंगटन डीसी जा रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट एआई-103 का है, जो कि तकनीकी खराबी के चलते विएना में आपात लैंड हुआ। बताया जा रहा है कि यह रुकावट ईंधन भरने के निर्धारित ठहराव के दौरान हुई, जब विमान की जांच में एक्सटेंडेड मेंटेनेंस (Xtended Maintenance) टास्क यानी विस्तृत रखरखाव कार्य की जरुरत पाई गई।

विमानों में आ रही खराबी ही प्रमुख कारण है आपात लैंडिंग का

वैसे अब इस पर भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या बमों की धमकी और विमानों में आ रही खराबी ही प्रमुख कारण है आपात लैंडिंग का, या कोई और कारण भी हो सकता है? फिलहाल विएना आपात लैंडिंग (Emergency Landing) मामले में एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विएना में तय ईंधन स्टॉप के दौरान, एक जरूरी मेंटेनेंस टास्क का पता चला, जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को वहीं रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 2 जुलाई को दिल्ली से रवाना हुई फ्लाइट को विएना में ईंधन भरने के लिए रोका गया था। ईंधन भराई के समय विस्तृत तकनीकी जांच में गंभीर खराबी की जानकारी मिली, जिसे तुरंत ठीक नहीं किया जा सकता था। इसलिए एयरलाइन ने फ्लाइट को रद्द करने का निर्णय लिया। वॉशिंगटन डीसी जा रहे सभी यात्रियों को विएना में सुरक्षित उतार लिया गया है। जिन यात्रियों के पास वैध शेंगेन वीज़ा या वीज़ा-मुक्त प्रवेश पात्रता थी, उन्हें विएना में होटल में ठहरने की सुविधा दी गई जिन यात्रियों के पास प्रवेश की अनुमति नहीं थी, उनके लिए ऑस्ट्रियाई इमिग्रेशन और सुरक्षा एजेंसियों से मंजूरी मिलने तक एयरपोर्ट पर ठहरने की व्यवस्था की गई है।

वॉशिंगटन से दिल्ली लौटने वाली वापसी उड़ान एआई-104 को भी किया रद्द

एयर इंडिया ने यात्रियों को वॉशिंगटन के लिए वैकल्पिक उड़ानों में बुक किया और राशि रिर्टन का विकल्प भी दिया। इसके अलावा वॉशिंगटन डीसी से दिल्ली लौटने वाली वापसी उड़ान एआई-104 को भी रद्द कर दिया गया। इस फ्लाइट के यात्रियों को भी अन्य फ्लाइट्स में शिफ्ट किया गया और उनकी प्राथमिकता के मुताबिक रिफंड भी दिया गया। एयर इंडिया ने कहा कि हमें असुविधा के लिए खेद है, लेकिन यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस हर दिन 1100 से ज्यादा उड़ानें संचालित करती हैं

बता दें एयर इंडिया और उसकी सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस हर दिन 1100 से ज्यादा उड़ानें संचालित करती हैं, जिनमें औसतन 1.5 लाख यात्री यात्रा करते हैं। एयरलाइन ने माना कि हाल के दिनों में उसे हवाई क्षेत्र की बंदिशें, यूरोप और पूर्वी एशिया में एयरपोर्ट की पाबंदियां और एयर ट्रैफिक की भीड़ जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इसी के चलते एयर इंडिया ने पहले ही घोषणा की थी कि वह स्वेच्छा से अपनी फ्लाइट्स की पूर्व-उड़ान जांच को और सख्त बनाएगी। बहरहाल लगातार विमानों की आपात लैंडिंग से सवाल उठने शुरु हो गए हैं, जिस पर ध्यान देना भी आवश्यक हो गया है। इससे जहां विमान कंपनियों को आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ रहा है वहीं इनकी साख पर भी असर पड़ा है।

Read more : Maharashtra : बालासाहेब की विरासत के वास्ते एक होंगे ‘ठाकरे’

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870