Gold Silver Price : आज सोने और चांदी की कीमतों में उछाल

Read Time:  1 min
Gold Silver
Gold Silver
FONT SIZE
GET APP

सोना बढ़कर ₹1.05 लाख प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी ₹481 की तेजी के साथ ₹1.23 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

Gold Silver Price : सोने-चांदी (Gold Silver) के दाम में आज यानी 2 सितंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 169 रुपए बढ़कर 1,04,662 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,04,493 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत 481 रुपए बढ़कर 1,23,281 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,22,800 रुपए थी

सोना इस साल अब तक ₹28,500 महंगा हुआ

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 28,500 रुपए बढ़कर 1,04,662 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 37,264 रुपए बढ़कर 1,23,281 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इस साल ₹1 लाख 8 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 8 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सोने की खोज किसने की थी?चीन में सोने की खोज हुई थी

चीनी लोगों ने अन्य संस्कृतियों के साथ सोने का व्यापार शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप दुनिया के अन्य हिस्सों में भी सोना पाया जाने लगा। लगभग 700 ईसा पूर्व, तिब्बतियों ने सोने की खोज की और इसका उपयोग अपने देवताओं की मूर्तियाँ और आभूषण बनाने में किया।

चांदी की खोज कब हुई थी?चांदी की खोज कब हुई?

चाँदी के पहले पुष्ट औपचारिक खनन का पता लगभग 3000 ईसा पूर्व तुर्की में लगाया जा सकता है। भूमध्यसागरीय क्षेत्रों से होते हुए स्पेन और फिर आधुनिक यूरोप के अन्य क्षेत्रों तक व्यापक खनन ने इसे एक व्यापारिक वस्तु के रूप में विस्तारित किया। अमेरिका की “खोज” के बाद चाँदी के बड़े भंडार विकसित हुए।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।