Gold price today : सोना फिर महंगा, ड्यूटी घटी, फिर भी क्यों बढ़े दाम?

Read Time:  1 min
Gold rate today
Gold rate today
FONT SIZE
GET APP

Gold price today : देश में सोने-चांदी की कीमतें फिर से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। राजधानी Delhi में 10 ग्राम सोने की कीमत एक ही दिन में ₹7,400 बढ़कर ₹1,65,100 हो गई। वहीं चांदी भी तेजी के साथ बढ़ते हुए ₹2,98,300 प्रति किलो तक पहुंच गई है। शादी-विवाह के सीजन से पहले यह बढ़ोतरी ग्राहकों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक बाजार में निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर बड़ी मात्रा में खरीद रहे हैं। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर दिख रहा है।

अन्य पढ़े: सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 83,818 पर बंद

इस बीच केंद्र सरकार ने आयातकों को राहत देते हुए सोने और (Gold price today) चांदी की ‘नोटेशनल वैल्यू’ घटा दी है। सोने की वैल्यू 1,568 डॉलर से घटाकर 1,518 डॉलर और चांदी की 3,457 डॉलर से घटाकर 2,657 डॉलर कर दी गई है। हालांकि यह राहत केवल बिस्किट और बार पर लागू है, आभूषणों पर नहीं। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक कीमतों में तेजी के कारण उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिलना मुश्किल है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।