తెలుగు | Epaper

Last 24Hours: जम्मू-कश्मीर में कई जगह बंद,24 घंटे में बदल गयी जम्मू-कश्मीर की तस्वीर

digital@vaartha.com
[email protected]

पहलगाम में चरमपंथी हमला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर चरमपंथी हमले को पिछले कई वर्षों में आम नागरिकों को निशाना बनाते हुए किया गया ये सबसे बड़ा चरमपंथी हमला है.हमले के विरोध में बुधवार को कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में स्कूल, कॉलेज और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर में पुलिस कंट्रोल रूम पहुँचे.पहलगाम हमले में मारे गए आम लोगों को श्रद्धांजलि दी. बाद में उन्होंने पहलगाम के नजदीक बैसरन का दौरा भी किया, जहाँ चरमपंथियों ने घटना को अंजाम दिया था.

पर्यटकों को लेकर सीएम उमर अब्दुल्लाह ने क्या कहा?

अमित शाह और उमर अब्दुल्लाह

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने पहलगाम हमले के बाद पर्यटकों के कश्मीर घाटी छोड़कर जाने पर दुख व्यक्त किया है.

उन्होंन, “पहलगाम में कल हुए दुखद आतंकी हमले के बाद हमारे मेहमानों का घाटी से जाना दिल तोड़ने बताया।, लेकिन साथ ही कहा कि हम यह भी पूरी तरह समझते हैं कि लोग क्यों घाटी छोड़ना चाहते हैं.””हालांकि डीजीसीए और नागरिक उड्डयन मंत्रालय अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं.”

उमर अब्दुल्लाह ने श्रीनगर से जम्मू के बीच यातायात को सुविधाजनक बनाए जाने के निर्देश दिए हैं. जिससे पर्यटक वाहनों को घाटी छोड़ने में आसानी हो.

सीएम उमर अब्दुल्लाह ने बताया कि इस समय पूरी तरह से घाटी में गाड़ियों की आवाजाही की अनुमति नहीं हैं. वहीं, भारतीय उड्डयन मंत्रालय ने पर्यटकों के घाटी से अपने घर वापस जाने की मांग पर एडवाइजरी जारी की है.

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात की.साथ ही, बुधवार को अमित शाह बैसरान इलाके में भी पहुंचे, जो पहलगाम से करीब पांच किलोमीटर दूर है. वहीं, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल भी मृतकों को श्रद्धांजलि देने श्रीनगर पहुंचे. यहां उन्होंने पहलगाम हमले पर पत्रकारों से बातचीत की.

उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि , “हम यहां मृतकों को श्रंद्धाजलि देने आए हैं. यह घटना बहुत दुखद और निंदनीय है. पूरे देश के लोग पीड़ित परिवारों के साथ हैं. हम सभी अपने देशवासियों के साथ मजबूती से खड़े ह

पाकिस्तान ने दी ये प्रतिक्रिया

पाकिस्तान

पाकिस्तान की सरकार ने चरमपंथी हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पाकिस्तान ने अपने बयान में , “भारत के अवैध तौर से अधिकृत जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में हुए हमले में पर्यटकों की मौत से हमें बहुत दुख है. हम मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.”

इसके अलावा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान के एक न्यूज़ चैनल से बात की थी.

उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान का इस हमले से कोई ताल्लुक नहीं है. उन्होंने इसे भारत का अंदरूनी मसला बताया.

बारामूला में मुठभेड़

मुठभेड़

इस बीच, बारामूला ज़िले में मुठभेड़ की ख़बर सामने आई है.

सेना ने बुधवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान हुई कार्रवाई में दो चरमपंथी मारे गए हैं.

भारतीय सेना की चिनार कोर ने अपने एक्स अकाउंट से इस मुठभेड़ की जानकारी दी थी.

उन्होंने लिखा, “सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें दो आतंकवादी मारे गए. सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है. इस ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से काफी मात्रा में हथियार, गोलियां और दूसरी चीजें बरामद हुई हैं.”

जम्मू-कश्मीर बंद

पहलगाम में हुए चरमपंथी हमले के बाद चैंबर एंड बार एसोसिएशन जम्मू ने कश्मीर बंद का एलान किया है. उनके इस एलान का जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ़्रेंस और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने समर्थन किया है.

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ़्रेंस ने कश्मीर बंद के समर्थन की जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर साझा की है.

पार्टी ने अपने पोस्ट में लिखा, “पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ़्रेंस पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कश्मीर बंद की सामूहिक अपील में शामिल हो गया है. हम जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील करते हैं कि धार्मिक और सामाजिक नेताओं की ओर से बुलाई गई हड़ताल को पूरी तरह से सफल बनाएं.”

बंद का समर्थन करने के लिए एकजुट होने का आव्हान किया महबूबा मुफ्ती ने

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने लिखा”चैंबर एंड बार एसोसिएशन जम्मू ने पर्यटकों पर हुए भयावह चरमपंथी हमले के विरोध में पूरी तरह से बंद का आह्वान किया है. मैं सभी कश्मीरियों से अपील करती हूं कि वे पहलगाम में हुए क्रूर हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के सम्मान में इस बंद का समर्थन करने के लिए एकजुट हों.”

“यह हमला कुछ ख़ास लोगों पर नहीं, बल्कि हम सभी पर हुआ है. हम ग़म और आक्रोश में एकजुट हैं. निर्दोषों की हत्या की कड़ी निंदा करने के लिए इस बंद का पूरी तरह समर्थन करते हैं.”

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों से हमले के ख़िलाफ़ प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ रहे हैं. पहलगाम में भी कुछ लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर हमले के ख़िलाफ़ अपना ग़ुस्सा ज़ाहिर किया ह

राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह से की बात

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह से बात की. राहुल गांधी ने इसकी जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर दी.

उन्होंने लिखा, “मैंने गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह और जम्मू-कश्मीर पीसीसी अध्यक्ष तारिक़ हमीद कर्रा से पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में बात की. इस हमले की पूरी जानकारी ली.”

“पीड़ितों के परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और हम उन्हें पूरा समर्थन देंगे.”

घाटी से लेकर दिल्ली तक कड़े सुरक्षा बंदोबस्त

पहलगाम हमला

इस घटना केबाद कश्मीर में पर्यटन पर निर्भर रहने वाले ट्रैवल एजेंट, गाइड और दूसरे लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि पहलगाम हमले के बाद उनका काम बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है. बहुत से लोग अपनी कश्मीर की ट्रिप रद्द कर रहे हैं. पहली बार इतनी ज़्यादा बुकिंग रद्द करने के मैसेज आ रहे हैं.लोग डरे हुए हैं, अब वे कश्मीर आना नहीं चाहते.” हमले के बाद से पर्यटक बड़ी संख्या में घाटी छोड़कर जा रहे हैं. “इस हमले ने कई कारोबार को बर्बाद कर दिया है.स्थानीय लोग रोज़ी-रोटी के लिए पर्यटन पर निर्भर हैं और ड्राइवरों में इस बात का डर है कि इस घटना के बाद हमारा काम पहले जैसा नहीं हो पाएगा.

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- भारत पहुंचा 6 एलपीजी जहाज, आपूर्ति सुरक्षित, जनता को घबराने की जरूरत नहीं

National- भारत पहुंचा 6 एलपीजी जहाज, आपूर्ति सुरक्षित, जनता को घबराने की जरूरत नहीं

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870