तेलंगाना। तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में जिला कलेक्टर की पत्नी ने सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। ऐसे समय में जब लोग government hospital में जाने से कतराते है, पेद्दापल्ली जिला कलेक्टर कोया श्री हर्ष ने अपनी पत्नी के प्रसव के लिए सरकारी सुविधा का विकल्प चुना, जिससे इन संस्थानों में विश्वास बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता का पता चलता है।
कलेक्टर की पत्नी विजया ने बेटे को जन्म दिया
कलेक्टर की पत्नी विजया को शनिवार रात को प्रसव पीड़ा होने के बाद गोदावरीखानी के सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सा पेशेवरों ने बताया कि सी-सेक्शन प्रक्रिया के माध्यम से उन्हें एक लड़का हुआ।
माँ और बच्चे दोनों स्वस्थ
Hospital में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थिसियोलॉजिस्ट और नियोनेटोलॉजिस्ट मौजूद थे। माँ और बच्चे दोनों को स्वस्थ घोषित किया गया। कोया श्री हर्ष एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं, जिन्होंने 2017 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 6 हासिल की और एनआईटी जमशेदपुर से उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की।
लोगों के बीच एक मजबूत संदेश गया
जिला कलेक्टर के इस कदम को बड़ी पहल के रूप में माना जा रहा है। आज के समय में अधिकांश लोग प्रसव के लिए निजी अस्पतालों मे जाना पसंद करते हैं। लोगों को ऐसा लगता है कि सरकारी अस्पताल में सुविधा नहीं है। जिला कलेक्टर की पत्नी के प्रसव से लोगों के बीच एक मजबूत संदेश गया है। जिला कलेक्टर का यह कदम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जिलाधिकारी रहे डॉ. मनीष वर्मा ने भी जिला अस्पताल में अपनी पत्नी की डिलीवरी कराई थी। जिले में भी यह वाकया चर्चा का विषय बना था।
- IRCTC: दूरंतो ट्रेन में गंदगी का खुलासा
- Women Reservation : 2029 चुनाव से पहले TDP का बड़ा ऐलान, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण
- ED Action : ईडी टीम पर हमला, पूर्व CM पिनारई विजयन के घर छापेमारी
- Karnataka Politics : CM सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा
- Norway Chess: नॉर्वे चेस: अमेरिकी वेस्ली सो से हारे वर्ल्ड चैंपियन गुकेश