Hyderabad : ईमानदार ऑटो वाला, लाखों के गहने-कैश लौटाया

Read Time:  1 min
हैदराबाद
हैदराबाद
FONT SIZE
GET APP

गाड़ी में भूल गई थी महिला यात्री

हैदराबाद में एक ऑटो चालक की ईमानदारी ने सबका दिल जीत लिया, जब उसने अपनी गाड़ी में छूटे लाखों रुपये के गहने और नकदी को सुरक्षित वापस लौटा दिया।

कैसे हुआ मामला?

एक महिला यात्री जल्दबाजी में ऑटो से उतर गई और अपना (Bag) बैग वहीं भूल गई। बैग में कीमती गहने और कैश मौजूद था।

ऑटो चालक की मिसाल

ऑटो चालक ने बैग मिलने के बाद लालच में आने के बजाय मालिक को खोजने की कोशिश की और आखिरकार महिला तक सामान पहुंचा दिया।

हैदराबाद में एक ऑटो चालक (Auto-rickshaw driver) ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की है. उसने एक महिला के खोए हुए सोने के गहने और नकदी से भरा बैग सुरक्षित लौटा दिया. पुलिस की जांच के बाद जब ऑटो चालक से संपर्क किया गया, तो उसने बिना किसी लालच के सारा सामान वापस कर दिया.

हैदराबाद में एक ऑटो चालक की ईमानदारी की खूब तारीफ हो रही है. कर्नाटक की रहने वाली एक महिला उसके ऑटो में सोने के गहने और नकदी भूल गई थी, जिसे उसने सुरक्षित लौटाकर एक मिसाल पेश की है. ऑटो चालक की चर्चा पूरे शहर में हो रही है.

अन्य पढ़े: Foreign tourist india : भारत पर विदेशी युवती का पोस्ट, चौंकाने वाले अनुभव

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के गुलबर्गा की निवासी सुजाता आर. हीरेमठ गुरुवार शाम करीब 6:45 बजे नरसिंगी से बिरला मंदिर जाने के लिए ऑटो में बैठी थीं. यात्रा पूरी होने के बाद जब वह अपने गंतव्य पर उतरीं, तो उन्हें कुछ देर बाद एहसास हुआ कि उनका बैग ऑटो में ही छूट गया है. बैग में करीब 6.5 तोला सोने के गहने और लगभग 3,500 रुपये नकद रखे हुए थे.

थाने पहुंच महिला ने दर्ज कराई शिकायत

अचानक हुए इस नुकसान से घबराई महिला ने तुरंत सैफबाद पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी. इंस्पेक्टर ए. सीताय्या के निर्देश पर कांस्टेबल विनय कुमार और मदन मोहन को मामले की जांच सौंपी गई. पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और करीब एक घंटे के भीतर उस ऑटो की पहचान कर ली, जिसमें महिला ने सफर किया था.

खुद थाने पहुंचा ऑटो चालक

जब पुलिस ने ऑटो चालक के. नागेश से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि बैग उनके ऑटो में सुरक्षित रखा हुआ है. इसके बाद नागेश खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और बिना किसी लालच के बैग समेत उसमें रखे सभी गहने और नकदी पुलिस को सौंप दिए. पुलिस ने पूरी जांच के बाद सामान महिला को लौटा दिया.

पुलिस ने दिए नकद पुरस्कार

चालक की इस ईमानदारी से प्रभावित होकर इंस्पेक्टर सीताय्या ने उसकी सराहना की और उसे नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. आज के दौर में जहां ऐसे मामलों में अक्सर बेईमानी देखने को मिलती है, वहीं नागेश जैसे लोग समाज में विश्वास और नैतिकता को मजबूत करते हैं. उनकी यह पहल शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।