Bihar-Sonepur-Accident : एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूबे

Read Time:  1 min
सोनपुर
सोनपुर
FONT SIZE
GET APP

शादी की खुशियां बनीं मातम

बिहार के सोनपुर में एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहां नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार शादी के जश्न में शामिल होने आया था।

कैसे हुआ हादसा?

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग नदी किनारे गए थे। इसी दौरान अचानक गहराई या तेज बहाव की चपेट में आने से वे डूब गए। मौके पर मौजूद लोग उन्हें बचा नहीं सके।

बिहार के सोनपुर में बड़ा हादसा हुआ और एक शादी (Marriage) का जश्न मातम में तब्दील हो गया है। यहां एक ही परिवार के चार लोग गंडक नदी में डूब गए हैं। अब तक 3 शव बरामद कर लिए गए हैं और एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

बिहार के सोनपुर में शादी समारोह का जश्न मातम में तब्दील हो गया है। यहां एक ही परिवार के चार लोग (Gandak River) गंडक नदी में डुब गए जिसके बाद उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। इनमें से 3 लोगों का शव बरामद कर लिया गया है और एक व्यक्ति अभी भी लापता है। मामले की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

अन्य पढ़े: North korea escape : जान जोखिम में डालकर भागा परिवार, अंत में दुखद मोड़

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोनपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर जगदंबा स्थान के निकट गंडक नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार की दो महिला समेत चार व्यक्ति नदी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा गंडक नदी से दो महिला को निकाल कर सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बैजलपुर निवासी जनार्दन सिंह की 42 वर्षीय पत्नी बबीता देवी एवं पटना जिले के बख्तियारपुर निवासी रवि कुमार के 40 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। बाकी डुबे व्यक्ति की खोजबीन गंडक नदी में की जा रही है।

कैसे डूब गए लोग?

मिली जानकारी के अनुसार जनार्दन सिंह की पुत्री की शादी बीते सोमवार को हुई थी। शादी के चौथे दिन चौठारी रस्म को लेकर सभी गंडक नदी नहाने आए थे। नहाने के क्रम में दो महिला समेत चार व्यक्ति गंडक नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों के द्वारा दो महिला को निकाला गया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा स्थानीय थाना की पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर गंडक नदी में खोजबीन कर रही है। कल और आज भी रेस्क्यू किया जा रहा है अभी तक दो महिला एक बच्ची का शव बरामद हुआ है एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।