PAK : मुझे कुछ होता है तो आसिम मुनीर होंगे जिम्मेदार: पूर्व पीएम इमरान खान

Read Time:  1 min
इमरान खान
इमरान खान
FONT SIZE
GET APP

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (PM Imran Khan) अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। इस बीच उन्हे मौत का डर सताने लगा है। उन्होने अपनी पार्टी के सदस्यों से कहा कि यदि जेल में उनके साथ कोई भी अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार सेनाध्यक्ष प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर होंगे। वहीं क्रिकेटर से नेता बने 72 वर्षीय खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) शहबाज शरीफ सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान पर खान को रिहा करने के लिए दबाव बनाने के लिए पांच अगस्त से पूरे देश में एक बड़े अभियान की शुरुआत करने की तैयारी कर रही है।

खान की बहन अलीमा खान ने भी संवाददाताओं को बताया कि इमरान खान ने पीटीआई के सदस्यों को संदेश दिया है कि अगर जेल में उनके साथ कुछ भी होता है तो जनरल असीम मुनीर (Asim Munir) को उसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाए। खान ने कहा कि इसके लिए जवाबदेही होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वह पूरी तरह से जानते हैं कि एक कर्नल और जेल अधीक्षक असीम मुनीर के आदेश पर कार्रवाई कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, इसलिए मैं अपनी पार्टी को स्पष्ट निर्देश देता हूं कि अगर जेल में मेरे साथ कुछ भी होता है तो असीम मुनीर को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

जेल में मेरे साथ होने वाला कठोर व्यवहार और भी बढ़ गया है

खान ने सोशल मीडिया (Social Media) मंच ‘एक्स’पर एक पोस्ट में कहा, हाल के दिनों में, जेल में मेरे साथ होने वाला कठोर व्यवहार और भी बढ़ गया है। यही रवैया मेरी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ भी अपनाया जा रहा है। यहां तक कि उनकी कोठरी का टीवी भी बंद कर दिया गया है। हम दोनों के सभी बुनियादी अधिकार चाहे वे मानवीय हों या कैदियों को दी गई कानूनी निलंबित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा, मैं अपनी पूरी जिंदगी जेल में बिताने को तैयार हूं, लेकिन अत्याचार और दमन के आगे झुकने का सवाल ही नहीं उठता। पाकिस्तान की जनता के लिए मेरा संदेश एक ही है

किसी भी हालत में इस दमनकारी व्यवस्था के आगे न झुकें

खान ने दोहराया और कहा कि बातचीत का समय बीत चुका है – अब देशव्यापी विरोध का समय है।खान ने कहा कि यहां तक कि दोषी ठहराए गए हत्यारों और आतंकवादियों को भी उनसे बेहतर स्थिति में रखा जाता है। उन्होंने एक सैन्य कर्मी का नाम लेते हुए कहा कि उसे जेल में वीआईपी सुविधा दी जा रही है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और संघीय गृह मंत्री मोहसिन नकवी की आलोचना करते हुए खान ने कहा कि दोनों ने पिछले दो वर्षों से पंजाब के लोगों पर अत्याचार और फासीवाद का माहौल बना रखा है।


इमरान खान पहले क्या थे?

ख़ान 1973-75 सीज़न के दौरान ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की ब्लूज़ क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। वोर्सेस्टरशायर में, जहां उन्होंने 1971 से 1976 तक काउंटी क्रिकेट खेला, उनको सिर्फ़ एक औसत मध्यम तेज़ गेंदबाज के रूप में माना जाता था।

इमरान खान को क्यों हटाया गया?

कई विपक्षी दलों ने मिलकर नेशनल असेंबली में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। अंततः निचले सदन में बहुमत से पारित होने के कारण खान को पद से हटा दिया गया। शहबाज शरीफ नए प्रधानमंत्री बने।

Read more : Voter List का विशेष गहन पुनरीक्षण भाजपा की साजिश : प्रशांत किशोर

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।