Mass shooting USA : अमेरिका में मास शूटिंग, 8 बच्चों की मौत

Read Time:  1 min
Mass shooting USA
Mass shooting USA
FONT SIZE
GET APP

लुइसियाना में भयानक गोलीबारी

Mass shooting USA : अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवेपोर्ट शहर में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। एक हमलावर ने अपने ही बच्चों सहित कुल आठ बच्चों को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह घटना पारिवारिक विवाद के कारण हुई।

कई घरों पर की फायरिंग

आरोपी ने वेस्ट 79 स्ट्रीट के दो घरों और हैरिस स्ट्रीट के एक अन्य घर पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस हमले में मारे गए सभी बच्चे 1 से 14 साल की उम्र के बीच थे। वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य पढ़े: IT सेक्टर में बड़ा झटका, 3 महीनों में 80 हजार छंटनी

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर

घटना के बाद आरोपी एक कार चुराकर (Mass shooting USA) भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसका पीछा किया और बोसियर सिटी के पास मुठभेड़ में उसे मार गिराया। इस घटना के बाद अमेरिका में गन कंट्रोल कानूनों को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।