తెలుగు | Epaper

China : बाढ़ से 34 लोगों की मौत, हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला

Anuj Kumar
Anuj Kumar
China : बाढ़ से 34 लोगों की मौत, हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला

बीजिंग,। चीन भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। यहां पर भारी बारिश (Heavy Rain) और बाढ़ के चलते 34 लोगों की मौत हो चुकी है। बीजिंग में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट (Media Report) के मुताबिक सोमवार देर रात बीजिंग के बुरी तरह प्रभावित मियुन जिले में 28 और यानकिंग जिले में दो लोगों की मौत हो गई। इलाके में रात भर भारी बारिश हुई।

मियुन के करीब 17,000 लोग शामिल हैं

बीजिंग में 80,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जिनमें मियुन के करीब 17,000 लोग शामिल हैं। बता दें इससे पहले पड़ोसी हेबेई प्रांत में हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लापता हैं। यह भूस्खलन हेबेई की लुआनपिंग काउंटी के एक ग्रामीण इलाके में हुआ था। संचार व्यवस्था ठप हो गई है और वह अपने रिश्तेदारों से संपर्क नहीं कर पा रहा। चीन के जल संसाधन मंत्रालय के मुताबिक अधिकारियों ने मियुन जिले में एक जलाशय से पानी छोड़ा है।

1959 में इसके निर्माण के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है।

यह जलाशय 1959 में इसके निर्माण के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है। इसके अलावा अन्य उत्तरी चीनी क्षत्रों में भी बारिश के चलते मौतें हुई हैं। इनमें, शांक्सी प्रांत भी शामिल है, जहां एक पूरी बस ही पानी में डूब गई। वहीं, अधिकारियों द्वारा बाढ़ का पानी छोड़ देने के चलते हेबेई प्रांत में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां के लोगों का कहना है कि उन्हें समय रहते चेतावनी नहीं दी गई। बता दें 2012 में आई बाढ़ में बीजिंग और हेबेई में 145 लोगों की जान चली गई थी

चीन में बाढ़ आने का मुख्य कारण क्या है?

चीन में जनसंख्या में तेजी से वृद्धि और आर्थिक विकास के साथ, बड़ी संख्या में झीलों और अन्य आर्द्रभूमि को कृषि भूमि या शहरी विकास में पुनः प्राप्त किया गया था। यांग्त्ज़ी नदी के मध्य और निचले इलाकों में झीलों का गंभीर संकुचन और गायब होना बाढ़ आपदाओं के बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कारण है।

चीन की कौन सी नदी में सबसे ज्यादा बाढ़ आती है?

इसे सुनेंअधिक बरसात की वजह से चीन की सबसे लंबी नदी यांग्त्से में बाढ़ आ गई. साल 1961 के बाद से चीन बरसात का रिकार्ड रख रहा है.

Read more : Bihar : आशा-ममता कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि में 3 गुना बढ़ोतरी : नीतीश 

IRAN- ईरान में सत्ता बदलाव की मांग तेज, प्रिंस रजा पहलवी ने संभाली कमान

IRAN- ईरान में सत्ता बदलाव की मांग तेज, प्रिंस रजा पहलवी ने संभाली कमान

Nepal- नेपाल चुनाव में बड़ा उलटफेर, बालेन शाह की पार्टी को भारी बढ़त

Nepal- नेपाल चुनाव में बड़ा उलटफेर, बालेन शाह की पार्टी को भारी बढ़त

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

ईरान को झुकना होगा ट्रंप की बड़ी चेतावनी

ईरान को झुकना होगा ट्रंप की बड़ी चेतावनी

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

PAK- पाक-अफगान सीमा पर आत्मघाती हमला, 5 बच्चों समेत 18 की मौत

PAK- पाक-अफगान सीमा पर आत्मघाती हमला, 5 बच्चों समेत 18 की मौत

युद्ध जारी रहा तो कच्चे तेल की कीमत तेज बढ़ेगी चेतावनी

युद्ध जारी रहा तो कच्चे तेल की कीमत तेज बढ़ेगी चेतावनी

ईरान पर भारी हमला शक्तिशाली बमवर्षकों से अमेरिका प्रहार

ईरान पर भारी हमला शक्तिशाली बमवर्षकों से अमेरिका प्रहार

ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध एक सप्ताह की बड़ी घटनाएं

ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध एक सप्ताह की बड़ी घटनाएं

सातवें दिन की भीषण स्थिति

सातवें दिन की भीषण स्थिति

ईरान-इजराइल-अमेरिका संघर्ष की स्थिति

ईरान-इजराइल-अमेरिका संघर्ष की स्थिति

बालेन शाह का उदय और केपी ओली की पिछड़ती राह

बालेन शाह का उदय और केपी ओली की पिछड़ती राह

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870