తెలుగు | Epaper

Canada- वैंकूवर में एयर इंडिया पायलट पर कार्रवाई, ब्रेथ टेस्ट में फेल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Canada- वैंकूवर में एयर इंडिया पायलट पर कार्रवाई, ब्रेथ टेस्ट में फेल

वैंकूवर। कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट (Vainkuvar Airport) पर एयर इंडिया का पायलट 23 दिसंबर 2025 को दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले हिरासत में लिया गया। पायलट के मुंह से शराब की गंध आने पर एयरपोर्ट के स्टाफ ने अधिकारियों को सूचना दी। यह फ्लाइट एआई 186 वैंकूवर से दिल्ली के लिए थी, जो वियना के रास्ते जाती थी और विमान को चार पायलटों की टीम संचालित कर रही थी।

शिकायत के बाद जांच, सीसीटीवी से हुई पहचान

स्थानीय अधिकारियों ने शिकायत मिलने पर सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) खंगाली और पायलट की पहचान कॉकपिट क्रू के सदस्य के रूप में की। मौके पर ब्रेथ एनालाइजर (बीए) टेस्ट किया गया, जिसमें पायलट फेल हो गया। इसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया।

वैकल्पिक पायलट की व्यवस्था, उड़ान में देरी

यात्रियों के लिए राहत की बात यह रही कि एयर इंडिया (Air India) ने तुरंत वैकल्पिक पायलट की व्यवस्था की। चार-पायलटों वाली यह अल्ट्रा लॉन्ग-हॉल फ्लाइट लगभग दो घंटे की देरी से रवाना हुई। विमान सुरक्षित रूप से वियना पहुंचा, जहां से दूसरे सेट के क्रू ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

एयर इंडिया और डीजीसीए ने शुरू की जांच

वहीं एयर इंडिया ने मामले को गंभीरता से लिया है। पायलट को कुछ दिन बाद दिल्ली लाया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की रिपोर्ट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भेजी गई है, जो अपनी स्तर पर जांच कर रहा है।

जांच पूरी होने तक उड़ान ड्यूटी से हटाया गया पायलट

एयरलाइन ने कहा कि जांच पूरी होने तक पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है और नियमों के उल्लंघन पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में आमतौर पर प्री-फ्लाइट बीए टेस्ट अनिवार्य नहीं होते, लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र एयर इंडिया ने कई अंतरराष्ट्रीय स्टेशनों पर रैंडम प्री-फ्लाइट टेस्ट लागू किए हैं। घरेलू उड़ानों में ये टेस्ट अनिवार्य हैं।

आफ्टरशेव या दवाओं से भी फेल हो सकता है टेस्ट

पायलट समुदाय में इस घटना को लेकर हैरानी है। कई पायलटों का कहना है कि शराब के अलावा आफ्टरशेव, माउथवॉश या कुछ दवाओं में मौजूद अल्कोहल की वजह से भी बीए टेस्ट फेल हो सकता है। नियम के अनुसार तीन बार टेस्ट फेल होने पर पायलट का लाइसेंस रद्द हो सकता है।

अन्य पढ़े: Indore News : तेज रफ्तार थार बस में जा घुसी, एक की मौत

जांच रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी तस्वीर

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पायलट ने वास्तव में शराब का सेवन किया था या केवल ड्यूटी-फ्री शॉप से शराब खरीदते समय गंध की वजह से मामला सामने आया। जांच के नतीजों के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Read More :

Russia-रूस का संकेत, अब सस्ता नहीं मिलेगा तेल भारत के लिए मुश्किलें बढ़ने के आसार

Russia-रूस का संकेत, अब सस्ता नहीं मिलेगा तेल भारत के लिए मुश्किलें बढ़ने के आसार

IRAN- ईरान में सत्ता बदलाव की मांग तेज, प्रिंस रजा पहलवी ने संभाली कमान

IRAN- ईरान में सत्ता बदलाव की मांग तेज, प्रिंस रजा पहलवी ने संभाली कमान

Nepal- नेपाल चुनाव में बड़ा उलटफेर, बालेन शाह की पार्टी को भारी बढ़त

Nepal- नेपाल चुनाव में बड़ा उलटफेर, बालेन शाह की पार्टी को भारी बढ़त

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

ईरान को झुकना होगा ट्रंप की बड़ी चेतावनी

ईरान को झुकना होगा ट्रंप की बड़ी चेतावनी

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

PAK- पाक-अफगान सीमा पर आत्मघाती हमला, 5 बच्चों समेत 18 की मौत

PAK- पाक-अफगान सीमा पर आत्मघाती हमला, 5 बच्चों समेत 18 की मौत

युद्ध जारी रहा तो कच्चे तेल की कीमत तेज बढ़ेगी चेतावनी

युद्ध जारी रहा तो कच्चे तेल की कीमत तेज बढ़ेगी चेतावनी

ईरान पर भारी हमला शक्तिशाली बमवर्षकों से अमेरिका प्रहार

ईरान पर भारी हमला शक्तिशाली बमवर्षकों से अमेरिका प्रहार

ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध एक सप्ताह की बड़ी घटनाएं

ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध एक सप्ताह की बड़ी घटनाएं

सातवें दिन की भीषण स्थिति

सातवें दिन की भीषण स्थिति

ईरान-इजराइल-अमेरिका संघर्ष की स्थिति

ईरान-इजराइल-अमेरिका संघर्ष की स्थिति

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870