सोफ़िया। साल 2025 ने दुनिया को कई डरावने सबक दिए — वैश्विक युद्धों की आग, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक अस्थिरता। अब जब नया साल करीब है, लोग राहत की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन बाबा वेंगा (Baba Venga) की भविष्यवाणी ने लोगों के मन में भय पैदा कर दिया है। उनकी मानें तो 2026 में दुनिया एक भयंकर आर्थिक संकट (Economics Crisis) की चपेट में आ सकती है, जो पूरी वित्तीय व्यवस्था को हिला कर रख देगा।
भविष्यवाणी के अनुसार वैश्विक वित्तीय संकट
रिपोर्ट के अनुसार, बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए एक चरम वैश्विक वित्तीय संकट की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि इस साल डिजिटल और फिजिकल करेंसी (Digital and Physical Currency) दोनों ध्वस्त हो जाएंगी। इससे बैंकिंग सिस्टम में कैश क्रश जैसी स्थिति बन जाएगी, न तो नकद लेन-देन संभव होगा, न ही डिजिटल भुगतान सुरक्षित रहेंगे। इसके चलते बैंकिंग सिस्टम पर भारी दबाव पड़ेगा, करेंसी की वैल्यू घटेगी, मार्केट में तरलता की कमी होगी, और दुनिया मंदी जैसी स्थिति की ओर बढ़ सकती है।
महंगाई, ब्याज दर और उद्योग पर असर
इस आर्थिक हलचल से महंगाई बढ़ सकती है, ब्याज दरें ऊँची हो सकती हैं, और तकनीकी उद्योग में अस्थिरता बन सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान वैश्विक अर्थव्यवस्था पहले से ही अस्थिर है, कई देशों में कर्ज का बोझ, युद्ध और महंगाई ने संतुलन बिगाड़ रखा है।
दुनिया भर पर पड़ेगा असर
बाबा वेंगा के अनुसार, यह संकट केवल कुछ देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर पूरे ग्लोब पर देखने को मिलेगा। कई बड़े बैंक और वित्तीय संस्थान गंभीर चुनौतियों का सामना करेंगे, कई देशों की मुद्रा का मूल्य गिर सकता है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रणाली प्रभावित होगी। यदि यह सच साबित होता है, तो यह संकट 1929 की महामंदी जैसी ऐतिहासिक स्थिति पैदा कर सकता है।
बाबा वेंगा का जीवन और भविष्यवाणियां
बाबा वेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था। उनका जन्म 31 जनवरी 1911 को बुल्गारिया में हुआ। 12 साल की उम्र में एक तूफान में उनकी दृष्टि चली गई, लेकिन इसके बाद उन्होंने भविष्य देखने की अद्भुत शक्ति हासिल की। उनकी भविष्यवाणियां अक्सर पहेलियों के रूप में होती थीं, जिन्हें बाद में घटित घटनाओं से जोड़ा जाता रहा। उन्होंने सोवियत संघ के विघटन, 9/11 हमले, सुनामी और परमाणु हादसों जैसी घटनाओं की भविष्यवाणी की, जिसके कारण उन्हें बाल्कन की नास्त्रेदमस कहा जाता है।
Read More :