తెలుగు | Epaper

Gaza: गाजावासियों ने पहली बार हमास के खिलाफ भारी विरोध दर्ज किया

digital@vaartha.com
[email protected]
Gaza: गाजावासियों ने पहली बार हमास के खिलाफ भारी विरोध दर्ज किया

गाजावासियों ने पहली बार हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया है। लाखों लोग सड़कों पर उतरकर हमास हटाने और युद्ध समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। इजरायल और हमास के बीच जारी डेढ़ साल से अधिक पुराने युद्ध में अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।सीजफायर टूटने के बाद इजरायली सेना ने पिछले 10 दिनों से उत्तरी और दक्षिणी गाजा पर भारी बमबारी की, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए। इस तबाही के बीच गाजावासियों ने पहली बार युद्ध और हमास दोनों के खिलाफ आवाज उठाई है। प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर और बैनर के साथ “हमें न युद्ध चाहिए, न हमास” के नारे लगाए।गाजा के बेत लाहिया में हुए विशाल प्रदर्शन के फुटेज में लोगों को हमास शासन समाप्त करने और गाजा पट्टी से आतंकियों को हटाने की मांग करते देखा जा सकता है।

गाजा में हमास और युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

सफेद झंडे लहराते हुए फिलिस्तीनी सड़कों पर उतर आए और युद्ध तथा हमास शासन दोनों को समाप्त करने की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने न केवल हमास बल्कि अल-जजीरा के खिलाफ भी नारेबाजी की। भीड़ ने जोर से चिल्लाते हुए कहा, “लोग युद्ध नहीं चाहते, लोग हमास नहीं चाहते।”हालांकि, हमास ने हमेशा की तरह इस विरोध को बलपूर्वक दबाने की कोशिश की और प्रदर्शनकारियों को जबरन हटा दिया। इसके बावजूद कुछ लोगों ने पत्थर फेंककर हमास के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।

इजरायल-हमास युद्ध: 7 अक्टूबर हमले से बढ़ा संघर्ष

गाजा और वेस्ट बैंक को लेकर इजरायल और फिलिस्तीन के बीच दशकों से तनाव जारी है। हालिया युद्ध की शुरुआत 7 अक्टूबर 2023 को हमास के इजरायल पर हमले से हुई, जिसमें 1200 इजरायली मारे गए और 238 लोगों को बंधक बना लिया गया। इसके जवाब में इजरायल ने हमास के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया, जो अब तक जारी है।इस युद्ध में अब तक 50 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें हमास के टॉप लीडर इस्माइल हमानिया, याह्या सिनवार और हजारों आतंकी भी शामिल हैं। 19 जनवरी 2025 को दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम समझौता हुआ था, लेकिन मार्च के पहले हफ्ते में यह समझौता बंधकों की रिहाई पर सहमति न बनने के कारण टूट गया। इसके बाद इजरायली सेना ने गाजा पर दोबारा हमला तेज कर दिया।

PAK- पाकिस्तान ने 400 मरीजों और आम लोगों को बताया आतंकी, कर दी हत्या

PAK- पाकिस्तान ने 400 मरीजों और आम लोगों को बताया आतंकी, कर दी हत्या

पाकिस्तान-अफगान तनाव बढ़ा, बड़ा हमला

पाकिस्तान-अफगान तनाव बढ़ा, बड़ा हमला

Oscars 2026 Winners List यहां देखें

Oscars 2026 Winners List यहां देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का संकट

ईरान-अमेरिका युद्ध का संकट

Iran & America War- ईरान के चाबहार सैन्य ठिकाने पर अमेरिकी लड़ाकू विमानों का हमला

Iran & America War- ईरान के चाबहार सैन्य ठिकाने पर अमेरिकी लड़ाकू विमानों का हमला

कनाडा में उज्जैन के छात्र की मौत, कार से कुचलकर हत्या का आरोप

कनाडा में उज्जैन के छात्र की मौत, कार से कुचलकर हत्या का आरोप

International- दुबई एयरपोर्ट के नजदीक बड़ा धमाका, फ्यूल टैंक में विस्फोट से उड़ानें रोकी गईं

International- दुबई एयरपोर्ट के नजदीक बड़ा धमाका, फ्यूल टैंक में विस्फोट से उड़ानें रोकी गईं

USA- होर्मुज स्ट्रेट मुद्दे पर ट्रंप को फौरी समर्थन नहीं, अब क्या कदम उठाएंगे ?

USA- होर्मुज स्ट्रेट मुद्दे पर ट्रंप को फौरी समर्थन नहीं, अब क्या कदम उठाएंगे ?

एक और जलडमरूमध्य बंद होने का खतरा, दुनिया चिंतित

एक और जलडमरूमध्य बंद होने का खतरा, दुनिया चिंतित

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

नेतन्याहू मौत की अफवाह, ईरान की चेतावनी

नेतन्याहू मौत की अफवाह, ईरान की चेतावनी

IRAN- ईरान का बड़ा हमला, UAE का फुजैराह टर्मिनल तबाह, कुवैत एयरपोर्ट पर दागी मिसाइल

IRAN- ईरान का बड़ा हमला, UAE का फुजैराह टर्मिनल तबाह, कुवैत एयरपोर्ट पर दागी मिसाइल

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870