తెలుగు | Epaper

International : ईरान में हिजाब कानून पर रोक

Anuj Kumar
Anuj Kumar
International : ईरान में हिजाब कानून पर रोक

तेहरान। ईरान में हिजाब (Hijab) को लेकर बनाए गए कानून को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इसकी वजह ये है कि सरकार को लगा कि कहीं कोई हालात बिगड़ न जाएं इसलिए सावधानी बरती जा रही है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा कि उन्होंने देश में सख्त हिजाब कानून लागू किया होता, तो समाज के भीतर एक युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो सकती थी। उन्होंने माना कि यह कानून लागू करना समाज को टकराव की ओर धकेल देता और हालात राष्ट्रीय विवाद में बदल जाते। राष्ट्रपति ने साफ कहा कि हिजाब पर उनका निजी विश्वास है। उन्होंने कहा कि “मेरे परिवार की महिलाएं हिजाब पहनती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जो महिला हिजाब नहीं पहनती, वह बुरी इंसान है।”

महसा अमीनी कांड के बाद छिड़ी बहस

2022 में महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद ईरान (Iran) भर में भड़के प्रदर्शनों ने हिजाब कानून को लेकर गहरी बहस छेड़ दी थी। लाखों महिलाएं और युवा सड़कों पर उतरे थे।

संसद का कठोर कानून, राष्ट्रपति की रोक

इसी माहौल को देखते हुए 2023 में संसद (Sansad) द्वारा पास किए गए कठोर हिजाब कानून को राष्ट्रपति ने लागू करने से रोक दिया। नए कानून के तहत बिना हिजाब दिखने वाली महिलाओं पर भारी जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान था। इतना ही नहीं, उन दुकानदारों या संस्थानों पर भी कार्रवाई होनी थी जो बिना हिजाब महिलाओं को सेवा देते। लेकिन राष्ट्रपति पेजेश्कियान का मानना है कि इस कानून को लागू करने से समाज में फूट और अशांति और बढ़ जाती।

विदेशी ताकतों की नजर

अपने इंटरव्यू में राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि विरोधी ताकतें, खासकर इजरायल, उम्मीद कर रहे थे कि हिजाब कानून लागू होते ही लोग तीसरे दिन सड़कों पर आ जाएंगे और शासन को गिरा देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और हालात नियंत्रण में रहे।

भविष्य पर अंतरराष्ट्रीय नजरें

राष्ट्रपति के बयान के बाद ईरान में एक बार फिर महिलाओं की स्वतंत्रता और परंपरा को लेकर बहस तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय जगत भी इस पर नजर गड़ाए हुए है कि क्या ईरान भविष्य में कानून को फिर से लागू करेगा या महिला अधिकारों को प्राथमिकता देगा।

Read More :

कनाडा में उज्जैन के छात्र की मौत, कार से कुचलकर हत्या का आरोप

कनाडा में उज्जैन के छात्र की मौत, कार से कुचलकर हत्या का आरोप

International- दुबई एयरपोर्ट के नजदीक बड़ा धमाका, फ्यूल टैंक में विस्फोट से उड़ानें रोकी गईं

International- दुबई एयरपोर्ट के नजदीक बड़ा धमाका, फ्यूल टैंक में विस्फोट से उड़ानें रोकी गईं

USA- होर्मुज स्ट्रेट मुद्दे पर ट्रंप को फौरी समर्थन नहीं, अब क्या कदम उठाएंगे ?

USA- होर्मुज स्ट्रेट मुद्दे पर ट्रंप को फौरी समर्थन नहीं, अब क्या कदम उठाएंगे ?

एक और जलडमरूमध्य बंद होने का खतरा, दुनिया चिंतित

एक और जलडमरूमध्य बंद होने का खतरा, दुनिया चिंतित

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

नेतन्याहू मौत की अफवाह, ईरान की चेतावनी

नेतन्याहू मौत की अफवाह, ईरान की चेतावनी

IRAN- ईरान का बड़ा हमला, UAE का फुजैराह टर्मिनल तबाह, कुवैत एयरपोर्ट पर दागी मिसाइल

IRAN- ईरान का बड़ा हमला, UAE का फुजैराह टर्मिनल तबाह, कुवैत एयरपोर्ट पर दागी मिसाइल

IRAN- नेतन्याहू की मौत की अफवाहों पर विराम, इजरायल सरकार ने बताया फेक न्यूज

IRAN- नेतन्याहू की मौत की अफवाहों पर विराम, इजरायल सरकार ने बताया फेक न्यूज

IRAN-ईरान में स्कूल पर हमले के बाद सवालों की बौछार, क्या एआई ने तय किया था टारगेट?

IRAN-ईरान में स्कूल पर हमले के बाद सवालों की बौछार, क्या एआई ने तय किया था टारगेट?

PAK- होर्मुज जलडमरूमध्य में जाने से पीछे हटी पाकिस्तानी नौसेना, ईरान की बारूदी सुरंगों का डर

PAK- होर्मुज जलडमरूमध्य में जाने से पीछे हटी पाकिस्तानी नौसेना, ईरान की बारूदी सुरंगों का डर

IRAN- यूएई के तीन बड़े बंदरगाहों पर ईरान का निशाना, तेहरान ने जारी की खाली करने की चेतावनी

IRAN- यूएई के तीन बड़े बंदरगाहों पर ईरान का निशाना, तेहरान ने जारी की खाली करने की चेतावनी

ईरान पर इजरायल का बड़ा प्रहार

ईरान पर इजरायल का बड़ा प्रहार

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870