Hormuz strait india : जलडमरूमध्य में फंसी 15 भारतीय जहाज

Read Time:  1 min
Hormuz strait india
Hormuz strait india
FONT SIZE
GET APP

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में फंसे भारतीय जहाज

Hormuz strait india : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक व्यापार पर दिखाई दे रहा है। हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में मौजूदा हालात के कारण लगभग 15 भारतीय जहाज वहां फंस गए हैं।

भारत के लिए सामान लेकर आने वाले कई विदेशी जहाज भी उसी क्षेत्र में रुके हुए हैं।

गैस आपूर्ति पर असर

इस स्थिति का असर भारत में गैस आपूर्ति पर भी पड़ सकता है। अमेरिका द्वारा हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को नियंत्रित करने की चेतावनी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

‘जग विक्रम’ जहाज की यात्रा

भारतीय ध्वज वाला ‘जग विक्रम’ जहाज लगभग 20,400 टन एलपीजी लेकर भारत आ रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह जहाज 14 अप्रैल को गुजरात के कांडला बंदरगाह पहुंच सकता है।

इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक तैनात हैं। मौजूदा गैस संकट के बीच इतनी बड़ी मात्रा में एलपीजी का आना भारत के लिए राहत की बात मानी जा रही है।

Read Also : बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस–पिकअप की टक्कर में 13 की मौत, 32 जख्मी

बढ़ता तनाव

फारस की खाड़ी क्षेत्र में भू-राजनीतिक हालात लगातार (Hormuz strait india) तनावपूर्ण बने हुए हैं। खासकर हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर अमेरिकी कार्रवाई की संभावना से समुद्री व्यापार प्रभावित हो सकता है।

भारतीय जहाजों की आवाजाही

मार्च की शुरुआत से फारस की खाड़ी से रवाना होने वाले भारतीय जहाजों में यह नौवां जहाज बताया जा रहा है। तनाव के बावजूद ‘जग विक्रम’ जहाज सफलतापूर्वक हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर बढ़ रहा है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।