IRAN- ईरान में तनाव के बीच फंसे भारतीय छात्र, अभिभावकों ने लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

Read Time:  1 min
ईरान
ईरान
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल (Israel) के साझा सैन्य हमलों के बाद ईरान में बिगड़े हालात ने वहां रह रहे भारतीय छात्रों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर एमबीबीएस फाइनल ईयर (MBBS Final Year) के छात्रों को लेकर अभिभावक बेहद चिंतित हैं। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। बताया जा रहा है कि ईरान में करीब 3,000 भारतीय छात्र (Indian Student) पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें अधिकांश मेडिकल छात्र हैं। कई छात्रों की परीक्षाएं निकट हैं, लेकिन मौजूदा तनावपूर्ण हालात के चलते उनकी वापसी संभव नहीं हो पा रही है।

छात्रों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी बेचैनी

छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि वे लगातार खबरों पर नजर रखे हुए हैं और बच्चों से संपर्क में रहने की कोशिश कर रहे हैं। शबनम बीडिवाला, जिनकी बेटी फातिमा ईरान में एमबीबीएस कर रही हैं, ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से परिवार बेहद चिंता में है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि उनकी बेटी सहित सभी भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।इसी तरह इरफान अली, जिनकी बेटी मेहराज इस्फहान में मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं, ने बताया कि उनकी बेटी का अंतिम वर्ष चल रहा है और कोर्स पूरा होने में महज छह महीने बचे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की।

अन्य पढ़े: अभिषेक की समझदारी भरी पारी पर सुनील गावस्कर ने जताई खुशी

दूतावास की एडवाइजरी जारी

ईरान में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और घरों के भीतर रहने की सलाह दी है।सरकार की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अभिभावकों को उम्मीद है कि केंद्र जल्द ही छात्रों की सुरक्षित वापसी को लेकर ठोस निर्णय लेगा।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।