Iran-ईरान का बड़ा हमला, अमेरिकी तेल टैंकर पर वार, भारतीय क्रू मेंबर की मौत

Read Time:  1 min
ईरान
ईरान
FONT SIZE
GET APP

Baghdad। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच फारस की खाड़ी से एक दुखद खबर सामने आई है। बुधवार रात एक अमेरिकी कंपनी के क्रूड ऑयल टैंकर (Crud Oil Tanker) पर हुए हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि अन्य भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह हमला इराक के बसरा तट के पास समुद्री क्षेत्र में हुआ, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

तेल टैंकर पर आत्मघाती नाव से हमला

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 11 मार्च को अमेरिकी कंपनी के क्रूड ऑयल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ (Safesi Vishnu) पर हमला किया गया। यह जहाज मार्शल आइलैंड्स के झंडे के तहत संचालित हो रहा था। बताया जा रहा है कि हमले में आत्मघाती नाव (सुसाइड बोट) का इस्तेमाल किया गया, जिससे जहाज को गंभीर नुकसान पहुंचा। घटना के समय जहाज पर कुल 27 क्रू मेंबर मौजूद थे।

भारतीय दूतावास ने की घटना की पुष्टि

भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जहाज पर मौजूद भारतीय क्रू मेंबरों में से एक की मौत हो गई है, जबकि 15 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। दूतावास के अनुसार इराकी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है और बचाए गए भारतीय नाविकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मृतक नाविक के परिवार के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।

क्षेत्र में बढ़ता सैन्य तनाव

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब ईरान, इज़राइल और अमेरिका (America) के बीच तनाव चरम पर है। क्षेत्र में जारी सैन्य टकराव को लगभग दो सप्ताह हो चुके हैं और विशेषज्ञों का मानना है कि फारस की खाड़ी और आसपास के समुद्री मार्ग इस संघर्ष के कारण अत्यधिक संवेदनशील हो गए हैं।

अन्य पढ़े: Trump trade : ट्रंप का ट्रेड वॉर जांच शुरू, भारत पर असर?

भारतीय जहाजों को मिली सुरक्षित आवाजाही की अनुमति

सूत्रों के अनुसार ईरान ने भारतीय झंडे वाले जहाजों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी है। बताया जा रहा है कि जो जहाज सीधे तौर पर अमेरिका या इज़राइल से जुड़े नहीं हैं, उन्हें इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने दिया जा रहा है। गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त और रणनीतिक समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक कच्चे तेल की बड़ी मात्रा गुजरती है। ऐसे में इस क्षेत्र में बढ़ते हमलों से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति दोनों को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।