IRAN-भीषण संघर्ष में ईरान को बड़ा झटका, शीर्ष नेतृत्व पर भारी पड़ा युद्ध

Read Time:  1 min
ईरान
ईरान
FONT SIZE
GET APP

तेहरान। अमेरिका-इजराइल के हमलों में ईरान को 48 घंटे में भारी नुकसान हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बताया कि इन हमलों में 48 ईरानी नेता मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। कोई विश्वास नहीं कर सकता कि हमने कितनी सफलता हासिल की है, एक ही हमले में 48 नेता खत्म हो गए। ट्रंप ने यह बात एक इंटरव्यू में कही।

इजरायली सेना का दावा: 40 सैन्य कमांडर ढेर

वहीं इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने कहा कि इस हमले में 40 अहम ईरानी सैन्य कमांडर मारे गए हैं, जिनमें ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुलरहीम मौसावी (Abdulrahim Mousavi) भी शामिल हैं। यह कार्रवाई सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei) पर हमले के तुरंत बाद हुई। ट्रंप ने रविवार को कहा था कि अमेरिकी सेनाएं ईरान की नौसेना को बेअसर करने में लगी हैं और अब तक नौ ईरानी युद्धपोत डूब चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी हमलों से ईरानी नौसेना मुख्यालय को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

ईरान का पलटवार, अमेरिकी सैनिक हताहत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी सैन्य बलों ने जवाब में सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। अमेरिकी सेना ने पुष्टि की कि इस संघर्ष में अब तक तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं और पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अमेरिकी सेनाध्यक्षों के अनुसार संयुक्त अमेरिकी-इजराइली ऑपरेशन में ईरान के कई प्रमुख सैन्य और राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाया गया।

अन्य पढ़े: Amazon data center issue : ईरान का निशाना अमेज़न डेटा सेंटर? बढ़ी हलचल

मिडिल ईस्ट में फैला संघर्ष

यह संघर्ष अब पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में फैल गया है। ईरानी मिसाइलों ने यूएई, कतर, सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और जॉर्डन को निशाना बनाया। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को दावा किया था कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं, लेकिन अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि मिसाइलें कैरियर के पास तक भी नहीं पहुंच सकीं और वह अब भी क्षेत्र में संचालन कर रहा है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।