गाजा में इजरायली हमला.. हमास नेता की मौत
Gaza Attack : गाजा में हमास को एक और बड़ा झटका लगा है। हमास के सैन्य प्रमुखों में शामिल मोहम्मद ओदेह को इजरायली हवाई हमले में मार गिराया गया। इजरायल ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि की है। गाजा सिटी के भीड़भाड़ वाले बाजार इलाके को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में ओदेह की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है।
परिवार के सदस्य भी मारे गए
इस हमले में मोहम्मद ओदेह के साथ उसके परिवार के सदस्य भी मारे गए। जानकारी के मुताबिक उसकी पत्नी, बेटा, बेटी और एक अन्य महिला की भी मौत हुई है। बाजार में लोगों की भारी मौजूदगी के दौरान हमला होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के कारण आसपास के क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ।
अन्य पढ़े: Trump on PM Modi – डोनाल्ड ट्रंप बोले- नरेंद्र मोदी महान नेता, भारत-अमेरिका रिश्ते सबसे मजबूत
हमास नेताओं पर लगातार कार्रवाई
हमास के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने की रणनीति के तहत इजरायल लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी (Gaza Attack) महीने 16 तारीख को इज अल दीन अल हद्दाद को मार गिराने के बाद अब मोहम्मद ओदेह को भी खत्म कर दिया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले ही कह चुके हैं कि 7 अक्टूबर 2023 के हमले में शामिल हर व्यक्ति को खोजकर खत्म किया जाएगा। माना जा रहा है कि मौजूदा हमले उसी अभियान का हिस्सा हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :