Pakistani MP : अल्लाह अब सिर्फ तू ही बचा सकता

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

संसद में फूट-फूटकर रोने लगे पाकिस्तानी सांसद

पाकिस्तान की संसद में उस वक्त सन्नाटा छा गया जब सांसद ताहिर इकबाल देश की हालत पर फूट-फूट कर रो पड़े. उन्होंने कहा, “या खुदा आज हमें बचा ले.” संसद में उनका दर्द छलक पड़ा, और इस भावुक पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

ई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत के करारे जवाब से पाकिस्तान में दहशत का माहौल है. वहां के लोग डरे-सहमे नजर आ रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि वे सुरक्षित रहें. इसका उदाहरण पाकिस्तानी संसद से भी सामने आया है, जहां चर्चा के दौरान नेशनल असेंबली के सदस्य और सेना के पूर्व मेजर रो पड़े।

पूर्व पाकिस्तानी मेजर ताहिर इकबाल ने नेशनल असेंबली में कहा, “हम अपनी कौम से कहते हैं कि सब मिलकर चलो और अपने रब से दुआ करो कि हम सबकी हिफाजत करें. इस मुल्क की रक्षा करें.” ताहिर इकबाल ने कहा कि अल्लाह ने चाहा कि पाकिस्तान बने और उन्होंने ही इस मुल्क को बनाया है. अब वही इसकी हिफाजत करेंगे।

सांसद ने अल्लाह से क्यों मांगी माफी?

उन्होंने रोते हुए कहा, “अल्लाह, तू हमें माफ कर दे. हम तेरे सामने सर झुकाते हैं, माफी मांगते हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है कि हम तेरे बड़े गुनहगार हैं.” पूर्व पाकिस्तानी मेजर ने कहा कि अल्लाह की रहमत काम आएगी. उनकी रहमत मिलेगी तो हम कामयाब होंगे और इस मुल्क की हिफाजत करेंगे।

गौरतलब है कि भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला ऑपरेशन ‘सिंदूर’ से लिया है. इसके तहत पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया. भारत की सैन्य कार्रवाई में करीब 100 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

इस हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने LOC से सटे सीमावर्ती इलाके में गोलाबारी की. इसमें कई भारतीय हताहत हो गए हैं. इसके साथ ही उसने भारत में बुधवार रात कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया और पाकिस्तानी सेना अपनी योजना में बुरी तरह विफल हो गई।

Read more:Minister Khawaja Asif: निकल गई गीदड़भभकी! आतंकी अड्डे ध्वस्त, एयर डिफेंस फुस्स

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।