वॉशिंगटन। होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने फंसे वाणिज्यिक जहाजों को निकालने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम (Project Freedom) नाम से एक नई पहल का ऐलान किया है, जिसके तहत इस अहम समुद्री मार्ग में फंसे जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने की योजना बनाई गई है।
‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ का ऐलान
ट्रंप ने बताया कि कई देशों ने अमेरिका से मदद मांगी है, ताकि उनके जहाजों को सुरक्षित तरीके से होर्मुज (Hormuzz) से बाहर निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि ये देश पश्चिम एशिया के मौजूदा संघर्ष का हिस्सा नहीं हैं और केवल अपने व्यापारिक हितों की सुरक्षा चाहते हैं।
जहाजों की सुरक्षित निकासी पर जोर
अमेरिकी राष्ट्रपति (Americi President) ने कहा कि अमेरिका इन जहाजों को प्रतिबंधित जलमार्गों से निकालकर उन्हें सुरक्षित और स्वतंत्र रूप से कारोबार करने का अवसर देगा। उन्होंने इसे वैश्विक व्यापार के हित में उठाया गया कदम बताया।
मानवीय पहल के तौर पर पेश किया कदम
ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को एक मानवीय मिशन बताया। उनके अनुसार कई जहाज लंबे समय से फंसे हैं, जहां चालक दल को भोजन और जरूरी संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह पहल उनकी सुरक्षा और राहत सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है।
सोमवार से शुरू होगा ऑपरेशन
इस अभियान की शुरुआत सोमवार सुबह (पश्चिम एशियाई समय) से की जाएगी। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका के प्रतिनिधि ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत कर रहे हैं, ताकि इस प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया जा सके।
Read Also : Delhi- एसी ब्लास्ट से लगी आग, विवेक विहार की बिल्डिंग में 9 की मौत
दखल देने वालों को सख्त चेतावनी
ट्रंप ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि इस मानवीय अभियान में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई हस्तक्षेप करता है, तो उससे पूरी ताकत के साथ निपटा जाएगा।
Read More :