चेन्नई । दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने 10 मई को तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नई शुरुआत की। चेन्नई में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर राजनीति और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं, लेकिन पूरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा विजय की सादगी और विनम्र व्यवहार की रही।
मंच पर दिखी विजय की सादगी
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल, ग्रुप फोटो के लिए मंच पर रखी टेबल हटाई जा रही थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री विजय खुद आगे बढ़े और कर्मचारियों के साथ मिलकर टेबल उठाने लगे। उनके इस सरल और जमीन से जुड़े व्यवहार को देखकर मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता (Rahul Gandhi) भी हैरान रह गए और मुस्कुराते नजर आए। सोशल मीडिया पर लोग विजय के इस अंदाज को “सच्चे जननेता” की पहचान बता रहे हैं।
राहुल गांधी के साथ दिखी खास केमिस्ट्री
समारोह में विजय और राहुल गांधी के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी देखने को मिली। दोनों नेताओं ने मंच पर साथ में सेल्फी ली। बाद में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात आने वाले समय में दक्षिण भारत की राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा कर सकती है।
शपथ लेते ही किए बड़े ऐलान
मुख्यमंत्री पद संभालते ही विजय ने अपने चुनावी वादों पर काम शुरू कर दिया। उन्होंने राज्य के लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने और महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष विधेयक लाने की घोषणा की। इन फैसलों को लेकर उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोग इसे नई सरकार की प्राथमिकता बता रहे हैं।
अन्य पढ़े: Rakul Preet Singh : गिर जंगल में रकुल की वॉक.. विवाद पर सफाई
परिवार की गैरमौजूदगी बनी चर्चा
हालांकि इस खास मौके पर विजय के परिवार की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी रही। समारोह में उनकी पत्नी संगीता और दोनों बच्चे नजर नहीं आए। इसे लेकर सोशल media पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। गौरतलब है कि विजय और संगीता के तलाक का मामला फिलहाल अदालत में लंबित बताया जा रहा है। इसके बावजूद समर्थकों का कहना है कि विजय अब पूरी तरह जनता की सेवा और राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
Read More :