Bihar : गंगा नदी में गिरी स्कॉर्पियो, मदद की जगह लोग बनाते रहे वीडियो

Read Time:  1 min
स्कॉर्पियो
स्कॉर्पियो
FONT SIZE
GET APP

बिहार : पटना में एक दर्दनाक हादसे के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी गंगा नदी में समा गई। घटना के वक्त मौके पर मौजूद कई लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए, जिससे मानवता पर भी सवाल खड़े हो गए।

बिहार की राजधानी पटना में एक चार पहिया वाहन लुढ़कते-लुढ़कते गंगा नदी में समा गया. बताया जा रहा है कि गंगा में समाने वाली गाड़ी में हैंड ब्रेक नहीं लगाया गया था और वह ढलान वाली जगह पर खड़ी की गई थी. इस दौरान यह हादसा हो गया. हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन गंगा नदी में पूरी तरीके से डूब चुका था।

मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बेगूसराय के निवासी रामनरेश सिंह (Ramnaresh Singh) वर्तमान में राजधानी के शिवपुरी इलाके में रहते हैं. उनके घर में पूजा का आयोजन किया गया था, जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ पूजा की सामग्री विसर्जित करने के लिए दीघा के पाटी पुल घाट पर आए हुए थे।

न करें ऐसी लापरवाही 

घटना के संबंध में राम नरेश सिंह ने बताया कि घाट के ढलान पर स्कॉर्पियो खड़ी (Scorpio) करने के बाद राम नरेश सिंह हैंड-ब्रेक लगाना भूल गए। यही लापरवाही उनके लिए नुकसानदेह साबित हो गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही वे दोनों गाड़ी से नीचे उतरे, ढलान के कारण स्कॉर्पियो धीरे-धीरे लुढ़कने लगा और लुढ़कते-लुढ़कते स्कॉर्पियो गंगा नदी की ओर बढ़ने लगा।

अन्य पढ़े: Gorakhpur : शादी की तैयारियों के बीच 3 साल मासूम बच्ची की मौत

तमाशबीन बनी रही भीड़

राम नरेश सिंह ने गाड़ी को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। यहां तक कि उन्होंने घाट पर मौजूद लोगों से चीख-चीख कर मदद करने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि घाट पर सैकड़ों लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। लोग संवेदनहीनता की पराकाष्ठा पार करते हुए इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। इसी बीच वहां से एक बड़ा जहाज भी गुजरा, लेकिन मदद नहीं मिल सकी और अंततः गाड़ी गहरे पानी में डूब गई। राम नरेश सिंह ने कहा कि मैने सबसे मदद मांगी, चीखता रहा, चिल्लाता रहा लेकिन सब तमाशा देखते रहे। मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। अगर दो-चार लोग हाथ लगा देते तो मेरी गाड़ी बच सकती थी।

बताया यह भी जा रहा है कि रामनरेश सिंह ने इस दौरान घाट पर उपस्थित लोगों से मदद की गुहार भी लगाई. उस वक्त घाट पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई उनकी मदद के लिए सामने नहीं आया. उनका यह भी कहना था कि लोग पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की. अंत में उनकी गाड़ी गहरे पानी में डूब गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो वहां पूरी तरीके से गंगा नदी में डूब चुकी थी. मिली खबर के अनुसार, स्कॉर्पियो लगभग 10 साल पुरानी थी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।