वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में अपनी भूमिका को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को रोकने में अहम भूमिका निभाई।
नोबेल शांति पुरस्कार का दावा
ट्रंप ने अपनी उपलब्धियों का बखान करते हुए न केवल स्वयं को नोबेल शांति पुरस्कार का सबसे बड़ा हकदार बताया, बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Sahbaz Shariff) के हवाले से दावा किया कि उनके हस्तक्षेप की वजह से करोड़ों लोगों की जान बची।
भारत-पाक तनाव और ट्रंप का हस्तक्षेप
ट्रंप ने कहा कि मई 2025 में जब दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध जैसे भीषण हालात बन गए थे, तब उन्होंने रैपिड ऑर्डर के जरिए इस टकराव को खत्म कराया। उन्होंने दावा किया कि उस समय हवा में आठ लड़ाकू विमान गिराए जा चुके थे और दोनों देश परमाणु हमले की कगार पर थे।
भारत सरकार की प्रतिक्रिया
भारत सरकार ने ट्रंप के इन दावों को सिरे से खारिज किया। नई दिल्ली (New Delhi) का आधिकारिक रुख स्पष्ट है कि सीमा पर युद्धविराम का फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी सैन्य बातचीत और डीजीएमओ स्तर की वार्ताओं का परिणाम था, न कि किसी तीसरे पक्ष के दबाव का।
ऑपरेशन सिंदूर और भारत की सैन्य कार्रवाई
अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। भारत का कहना है कि पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई के बाद भारतीय वायुसेना और थल सेना ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया, जिससे दबाव में आकर पाकिस्तान ने स्वयं युद्धविराम की अपील की।
ईरान में विरोध प्रदर्शन पर ट्रंप की चेतावनी
ट्रंप ने ईरान की आंतरिक स्थिति पर भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी उन शहरों पर नियंत्रण कर रहे हैं जिनके बारे में पहले कभी सोचा नहीं गया था। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति ओबामा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि यदि ईरानी सरकार ने अपने प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई की, तो अमेरिका सैन्य हस्तक्षेप करेगा और दुश्मन को सबसे ज्यादा चोट पहुँचाएगा।
डोनाल्ड ट्रम्प कौन हैं?
डॉनल्ड जॉन ट्रम्प (जन्म 14 जून, 1946) एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ, मीडिया व्यक्तित्व और व्यवसायी हैं, जिन्होंने 2017 से 2021 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। इसके बाद, 2024 में डोनाल्ड ट्रम्प ने कमला हैरिस के खिलाफ चुनाव लड़ा और इस चुनाव में विजयी होकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने।
Read More :