Punjab- ईडी की रेड से हड़कंप, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर छापेमारी

Read Time:  1 min
संजीव अरोड़ा
संजीव अरोड़ा
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और उनके करीबियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत पंजाब, दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है। ईडी की टीम मंत्री के आधिकारिक आवास समेत कुल पांच परिसरों की तलाशी ले रही है।

कई परिसरों में जारी है जांच

जानकारी के मुताबिक, ईडी की कार्रवाई में हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के कार्यालय भी जांच के दायरे में हैं। एजेंसी कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundring) से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि यह मामला 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।

फर्जी GST खरीद और राउंड ट्रिपिंग का आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार, मंत्री से जुड़ी कंपनी पर मोबाइल फोन की फर्जी GST खरीद दिखाने का आरोप है। इसके बाद कथित तौर पर दुबई के रास्ते अवैध धन को वापस भारत लाने यानी राउंड ट्रिपिंग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़, दिल्ली और एनसीआर में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

AAP नेताओं ने केंद्र पर साधा निशाना

ईडी की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राज्यसभा सांसद Sanjay Singh ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह केवल “राजनीतिक तमाशा” है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिनों तक फर्जी खबरें चलाई जाएंगी और बाद में एजेंसियां खाली हाथ लौट जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को बदनाम करने और विकास कार्यों को बाधित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।

Read Also : Bihar- नए मंत्रियों को सीएम सम्राट चौधरी की नसीहत, बयान देने से पहले रखें पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री भगवंत मान का पलटवार

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने भी केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की एजेंसियां एक साल में तीसरी बार और एक महीने में दूसरी बार संजीव अरोड़ा के घर पहुंची हैं, लेकिन अब तक कुछ हासिल नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब गुरुओं और शहीद भगत सिंह की धरती है, जो किसी के दबाव में झुकने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव बनाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।