H1B visa lottery ends : अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने H-1B वर्क वीज़ा को लेकर बड़ा बदलाव किया है। लंबे समय से चली आ रही लॉटरी प्रणाली को खत्म कर अब योग्यता और अधिक वेतन के आधार पर वीज़ा देने की नई प्रक्रिया लागू की जा रही है। इससे भारत समेत कई देशों के नए और युवा प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका में नौकरी पाना और कठिन हो सकता है।
अमेरिकी Department of Homeland Security के अनुसार, यह नया नियम 27 फरवरी 2026 से लागू होगा और वित्त वर्ष 2027 से हर साल जारी होने वाले करीब 85,000 H-1B वीज़ा पर असर डालेगा।
अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (US Citizenship and Immigration Services) का कहना है कि मौजूदा लॉटरी सिस्टम का दुरुपयोग हुआ है। कई नियोक्ता कम वेतन पर विदेशी कर्मचारियों को लाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे थे। इसी वजह से अब उच्च कौशल और अधिक वेतन पाने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Read also : News Hindi : नए साल के जश्न में कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई – सज्जनार
इससे पहले ट्रंप सरकार ने H-1B वीज़ा पर सालाना 1 लाख डॉलर (H1B visa lottery ends) अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसके अलावा अमीर निवेशकों के लिए 10 लाख डॉलर का “गोल्ड कार्ड” वीज़ा भी पेश किया गया है, जिससे अमेरिकी नागरिकता का रास्ता खुलता है।
H-1B वीज़ा भारतीय पेशेवरों के लिए अमेरिका में करियर बनाने का एक अहम जरिया रहा है। आईटी, हेल्थकेयर और शिक्षा क्षेत्र में बड़ी संख्या में भारतीय इस वीज़ा पर काम करते हैं। हालांकि नए वेतन-आधारित नियमों से युवा भारतीयों के लिए प्रतिस्पर्धा और कठिन होने की आशंका जताई जा रही है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :