Rajasthan Board : राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की घोषणा

Read Time:  1 min
राजस्थान बोर्ड
राजस्थान बोर्ड
FONT SIZE
GET APP

14 मई से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम

राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 14 मई से शुरू होने जा रही हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षाएं 14 मई (May 14) से शुरू होंगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 15 अप्रैल से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

बोर्ड सचिव के अनुसार- विद्यालय और परीक्षार्थी मूल अंकतालिका का इंतजार किए बिना समय पर शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया पूरी करें। सामान्य परीक्षा शुल्क 15 से 22 अप्रैल तक शालाओं द्वारा चालान मुद्रण किया जा सकेगा। परीक्षा शुल्क बैंक में जमा कराने की अंतिम तिथि (April 24) 24 अप्रैल है।

एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क सहित 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक शालाओं द्वारा चालान मुद्रण किया जा सकेगा। बैंक में 29 अप्रैल तक तक शुल्क जमा किया जा सकेगा। पूरक परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। अधिक जानकारी बोर्ड वेबसाईट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

अन्य पढ़े: BSEB Board Result- किसी भी वक्त आ सकता है बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

ये रहेगा शुल्क

परीक्षा शुल्क नियमित परीक्षार्थियों के लिए 600 तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए 650 रुपए निर्धारित है। प्रायोगिक परीक्षा शुल्क 100 रुपए प्रति विषय अलग से देना होगा।

योग्यजन (दिव्यांग) तथा युद्ध में वीरगति को प्राप्त अथवा अपाहिज सैनिको के पुत्र / पुत्रियों / पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिको के आश्रितों को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है, किन्तु इन्हे टोकन शुल्क 50 रुपए जमा कराना होगा।

यहां करें कॉन्टेक्ट

बोर्ड कन्ट्रोल रूम फोन नम्बर 0145-2632866, 2632867, 2632868 और इमेल आईडी [email protected] पर सम्पर्क किया जा सकता है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।