Latest Hindi News : दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025: 7565 पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Read Time:  1 min
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव – पुरुष एवं महिला) के 7565 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर से 21 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

योग्यता और आयु सीमा

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से 10+2 (Intermediate) पास होना जरूरी है।
  • पुरुष अभ्यर्थियों के पास कार या मोटरसाइकिल का वैध ड्राइविंग लाइसेंस PE & MT (Physical Test) के समय तक होना चाहिए।
  • न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तय की गई है।
  • अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
  • आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन स्टार्ट होने की तिथि22 सितंबर 2025
ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट21 अक्टूबर 2025
फीस जमा करने की अंतिम तिथि22 अक्टूबर 2025
फॉर्म में करेक्शन करने की डेट29 से 31 अक्टूबर 2025
कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम की संभावित डेटदिसंबर 2025/ जनवरी 2026

आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध Apply सेक्शन में जाकर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए उम्मीदवार को पहले New User? Register Now विकल्प चुनकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके बाकी विवरण भरें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  5. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा कर, आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।