UPSC भर्ती 2026 : संघ लोक सेवा आयोग में कई पदों पर आवेदन शुरू

Read Time:  1 min
UPSC
UPSC
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • UPSC ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
  • 12 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मैनेजर, असिस्टेंट कंट्रोलर और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPSC Official Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 12 जून 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर पास होना जरूरी है। पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 28, 33, 35 और 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

Read Also : Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट 

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है।
  • महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर Online Registration लिंक पर क्लिक करें
  • मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।