Kanpur News : बॉयफ्रेंड को लेकर दो लड़कियों के बीच हुआ विवाद

Read Time:  1 min
बॉयफ्रेंड
बॉयफ्रेंड
FONT SIZE
GET APP

कानपुर से सामने आए एक वीडियो में बॉयफ्रेंड (boyfriend) को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

‘अभिषेक मेरा है’ को लेकर हुआ झगड़ा

नाम से बुलाने पर भड़की युवती- बताया जा रहा है कि एक लड़की द्वारा युवक बॉयफ्रेंड को ‘बाबू’ कहने पर दूसरी युवती नाराज हो गई, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।

Two Girls Fight Video Kanpur: कानपुर (Kanpur) में एक युवती ने बॉयफ्रेंड के लिए दूसरी लड़की की पिटाई कर डाली. जबकि, उसकी सहेली ने इस पिटाई का वीडियो बनाया. यही नहीं, तीसरी लड़की ने भी पीड़िता को पीटा. मामला लव ट्राएंगल से जुड़ा लग रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक को लेकर दो लड़कियों के बीच हुई हिंसक झड़प ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. घटना यशोदा नगर बाईपास पर कुछ दिन पहले की बताई जा रही है, जहां एक लड़की ने दूसरी को बुरी तरह पीटा. इस मारपीट का एक मिनट का वीडियो आज सामने आया, जिसमें सफेद कपड़े पहने एक लड़की दूसरी युवती के बाल खींचते, सड़क पर घसीटते और थप्पड़ मारती नजर आई. वहीं, तीसरी लड़की ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया. पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें MP- इंदौर में दूषित पानी से संक्रमण फैला, 35 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां एक ही युवक अभिषेक को लेकर आपस में भिड़ गईं. पीटने वाली लड़की वीडियो में चिल्लाती हुई कह रही है- अभिषेक को तूने छोड़ा था. अब जब वो मेरा हो गया, तो तू उसे बाबू क्यों बोलती है. बोलेगी क्या? बता उसे बाबू बोलेगी क्या उसे?

पीड़ित लड़की पैर पकड़कर माफी मांगती रही

पीड़ित लड़की पैर पकड़कर माफी मांगती रही, लेकिन हमलावर लड़की ने उसे पीटना जारी रखा. वीडियो में साफ दिख रहा है कि सफेद कपड़े वाली लड़की ने पीड़ित को बाल पकड़कर सड़क पर पटक दिया और फिर 11 थप्पड़ मारे. इसके बाद उसने पीड़िता की छाती और सिर पर लात-घूंसे बरसाए. तीसरी लड़की, जो वीडियो बना रही थी, उसने भी पीड़िता को लात मारी।

तीसरी लड़की ने भी की मारपीट

वीडियो की शुरुआत में पीटने वाली लड़की पीड़ित से कहती है- अभिषेक से तू कह रही थी, मैं तुमसे पहले कहीं मिली हूं. स्काई लॉन में मिली हूं. जैसे ही पीड़ित लड़की ने जवाब देने की कोशिश की, हमलावर ने उसके सीने पर लात मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी. पीड़ित लड़की ने चिल्लाकर राहगीरों से मदद मांगी, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया. आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई. बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाली दोनों लड़कियां बर्रा इलाके की रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।