తెలుగు | Epaper

Jharkhand : अवैध कोयला खदान में चाल धंसने से 9 मजदूरों की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Jharkhand : अवैध कोयला खदान में चाल धंसने से 9 मजदूरों की मौत

झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में एक बड़ा हादसा हो गया है जिसमें 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम (Post Mortem of Dead Bodies ) के लिए भेज दिया है।

कई मजदूर अब भी फंसे हुए हैं

मामला जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक-2 इलाके का है। बताया जा रहा है कि यहां कोयला खदान (Coal Mine) अवैध रूप से चलाई जा रही थी। इस दौरान खनन के दौरान अचानक मलबा गिर गया, जिससे काफी संख्या में मजदूर दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक 9 मजदूरों की मौत हो चुकी है जबकि कई मजदूर अब भी फंसे हुए हैं। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। वहीं, घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया है। 

प्रशासन की मिलीभगत के बिना यह अवैध धंधा फल-फूल नहीं सकता”

इस घटना के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। जेडीयू विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर लिखा, “बाघमारा धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध खनन की चाल धंसने से आज रात 9 मज़दूरों की मौत हो गई है। अवैध खनन माफिया मृतकों का शव निपटाने में लगे हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “इसकी सूचना मैंने धनबाद एसएसपी को दे दी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था।” इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह क्षेत्र पहले से ही अवैध कोयला कारोबार के लिए कुख्यात रहा है जहां आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं जिनमें कई जानें जाती हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत के बिना यह अवैध धंधा फल-फूल नहीं सकता

धनबाद में कोयले की कितनी खदानें हैं?

यह अपनी कोयला खदानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए जाना जाता है; यह शहर लगभग 112 कोयला खदानों से घिरा हुआ है, जिनका कुल उत्पादन 27.5 मिलियन टन है और कोयला व्यापार से 700 करोड़ रुपये की वार्षिक आय होती है।

धनबाद कोयला खदानों का मालिक कौन है?

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) कोल इंडिया लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है जो भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के स्वामित्व में है, इसका मुख्यालय धनबाद और कोलकाता, भारत में स्थित है।

Read more : Delhi : गोल्ड मेडल विनर को दिए जाएंगे 7 करोड़ और सरकारी नौकरी : रेखा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870