Railway-रेलवे का बड़ा कदम, लोकल ट्रेनों में लगेंगे स्वचालित दरवाजे और आधुनिक सुरक्षा सिस्टम

Read Time:  1 min
रेलवे
रेलवे
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने देशभर में लोकल ट्रेनों के सफर को सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अमृत भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों (Premeium Train) की तर्ज पर अब साधारण लोकल ट्रेनों (Local Train) के डिब्बों को भी अपग्रेड किया जा रहा है। इस पहल की शुरुआत मध्य रेलवे से हो चुकी है, जहां अत्याधुनिक तकनीक से लैस नए कोच पेश किए गए हैं।

मध्य रेलवे में नई तकनीक की शुरुआत

यह पहल खासतौर पर मुंबई जैसे भीड़भाड़ वाले उपनगरीय नेटवर्क के लिए गेमचेंजर मानी जा रही है। मध्य रेलवे को हाल ही में 12 डिब्बों वाली नॉन-एसी ईएमयू रैक (EMU Rac) मिली है, जो फिलहाल कुर्ला कार शेड में अंतिम निरीक्षण के दौर से गुजर रही है।

ऑटोमैटिक दरवाजों से बढ़ेगी सुरक्षा

नई रैक की सबसे बड़ी खासियत इसके स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे हैं। इनमें एंटी-ड्रैग तकनीक लगाई गई है, जिससे चलती ट्रेन से गिरने या दरवाजे पर लटककर यात्रा करने जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी। अब ट्रेन तभी चलेगी जब सभी दरवाजे पूरी तरह बंद होंगे।

यात्रियों के आराम का भी खास ध्यान

कोच के अंदर भी कई सुधार किए गए हैं। सेकंड क्लास में मजबूत स्टेनलेस स्टील सीटें दी गई हैं, जबकि फर्स्ट क्लास में कुशनयुक्त सीटों की व्यवस्था है। बेहतर वेंटिलेशन के लिए खिड़कियां चौड़ी की गई हैं और छत पर विशेष वेंटिलेशन यूनिट्स लगाए गए हैं, जो हर घंटे 10,000 घन मीटर ताजी हवा उपलब्ध कराएंगे।

हाईटेक सुरक्षा फीचर्स से लैस कोच

सुरक्षा के लिए इन ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे, स्मोक डिटेक्शन सिस्टम और उन्नत इमरजेंसी अलार्म सिस्टम लगाया गया है। आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षित निकासी के लिए चौड़ी सीढ़ियां और विशेष ट्यूबलर पार्टिशन भी दिए गए हैं।

अन्य पढ़े: Father attacks daughter : मांचेरियल में हैरान करने वाली घटना

देशभर में लागू करने की तैयारी

भारतीय रेलवे का लक्ष्य लोकल ट्रेन यात्रा को विश्वस्तरीय मानकों तक पहुंचाना है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर मिल सके। जल्द ही इस तकनीक को देश के अन्य हिस्सों में भी लागू करने की योजना है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।