IPL 2026- मुंबई इंडियंस में बदलाव की मांग, श्रीकांत ने शार्दुल-दीपक पर उठाए सवाल

Read Time:  1 min
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस
FONT SIZE
GET APP

चेन्नई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आईपीएल (IPL) में खराब प्रदर्शन कर रहे मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर (Deepak Chahar) को आड़े हाथों लिया है। श्रीकांत ने कहा है कि इन दोनों को ही घर वापस भेज देना चाहिए क्योंकि ये दोनों ही अंतिम ग्यारह में रखे जाने के योग्य नहीं दिखते। उन्होंने टीम प्रबंधन से साफ कहा कि आगे के मैचों में इन खिलाड़ियों को शामिल न किया जाए।

गेंदबाजी प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी

श्रीकांत ने कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) कैसे दीपक चाहर को प्लेइंग इलेवन में रख रही है। पहले ही ओवर में उन्होंने 21 रन दिए और फिर 22 रन खर्च किए। 2.3 ओवर में 45 रन देना टीम के लिए बेहद नुकसानदायक है।”
वहीं शार्दुल ठाकुर के प्रदर्शन पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी और बताया कि उन्होंने 3 ओवर में 42 रन लुटाए।

आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

श्रीकांत ने दोनों गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि “दोनों ने मिलकर 5.3 ओवर में 87 रन दे दिए। इस तरह की गेंदबाजी के साथ कोई टीम मैच कैसे जीत सकती है?”

“पैसे देकर घर बैठाओ” वाली टिप्पणी

पूर्व कप्तान का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उन्होंने तीखा बयान देते हुए कहा कि “इन खिलाड़ियों को पैसे देकर घर भेज देना चाहिए और जरूरत पड़ने पर ही बुलाना चाहिए।”

अन्य पढ़े: Father attacks daughter : मांचेरियल में हैरान करने वाली घटना

बुमराह के प्रदर्शन पर भी चर्चा

हालांकि टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी इस सीजन में खास नहीं रहा है, लेकिन टीम के कोच महेला जयवर्धने ने उनका बचाव किया है और भरोसा जताया है कि वे जल्द फॉर्म में लौटेंगे।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।