IAS Kinjal Singh : कौन हैं IAS किंजल सिंह?

Read Time:  1 min
किंजल सिंह
किंजल सिंह
FONT SIZE
GET APP

7 महीने में तबादला: क्या है मामला?

किंजल सिंह एक वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं, जो अपनी सख्त प्रशासनिक शैली और तेज फैसलों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई अहम पदों पर काम किया है और प्रशासनिक सुधारों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

खबरों के मुताबिक, उनका सिर्फ 7 महीने में ही ट्रांसफर कर दिया गया, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।

  • अचानक लिया गया फैसला
  • प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज
  • इसे “रातोरात तबादला” बताया जा रहा है

Kinjal Singh Transfer: योगी सरकार के ताज़ा प्रशासनिक फेरबदल में ( IAS ) आईएएस किंजल सिंह का सात महीने में ही परिवहन आयुक्त पद से हटना चर्चा का विषय बना हुआ है. सूत्रों के अनुसार, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ नीतिगत फैसलों और कार्यशैली में टकराव के कारण उन्हें माध्यमिक शिक्षा विभाग जैसे ‘साइडलाइन’ पद पर भेजा गया है।

Who Is IAS Kinjal Singh: ये कहानी है 2008 बैच की आईएएस अधिकारी (Kinjal Singh) किंजल सिंह की, जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में रविवार देर रात माध्यमिक शिक्षा विभाग की सचिव बना दिया गया. उनकी जगह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2010 बैच के आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त बनाया गया. लेकिन असली कहानी शीर्ष स्तर पर छिपे टकराव की है।

किंजल सिंह को हटाने का सबसे बड़ा कारण परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ तालमेल की कमी था

प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि किंजल सिंह को हटाने का सबसे बड़ा कारण परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ तालमेल की कमी था. सूत्र बताते हैं- विभागीय कामकाज को लेकर असंतोष था. मंत्री और आयुक्त के बीच कई अहम फैसलों पर मतभेद उभरे. किंजल सिंह परिवहन आयुक्त बनीं तो 16 सितंबर 2025 को. तब से लेकर अब तक उन्होंने ओवरलोडिंग पर सख्ती बरती. कई पीटीओ (परिवहन अधिकारी) और कर्मचारियों को निलंबित किया, जिन पर ओवरलोडिंग रैकेट में शामिल होने के आरोप थे. कुछ फैसलों में मंत्री के इशारे पर न चल पाने या अपने स्तर पर तेजी से एक्शन लेने के कारण टकराव बढ़ा।

मंत्री दयाशंकर सिंह परिवहन विभाग में ‘ओवरलोडिंग पर लगाम’ लगाने का दावा करते आए हैं. लेकिन जब आयुक्त स्तर पर बिना ‘समन्वय’ के बड़े-बड़े सस्पेंशन हुए, तो दोनों के बीच अनबन की बात सामने आई. प्रशासनिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू होने से पहले किसी बड़े विवाद से बचने के लिए भी यह बदलाव किया गया।

अन्य पढ़े: Mass shooting USA : अमेरिका में मास शूटिंग, 8 बच्चों की मौत

कौन हैं किंजल सिंह?

बलिया जिले की रहने वाली किंजल सिंह UP कैडर की मशहूर महिला आईएएस हैं. उन्होंने बहरीच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और अयोध्या जैसे जिलों में डीएम के रूप में काम किया. चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक रह चुकी हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि जब उन्हें इतनी महत्वपूर्ण पोस्ट से साइडलाइन पोस्टिंग माध्यमिक शिक्षा सचिव) मिली. मंत्री के साथ पर्सनल-प्रोफेशनल केमिस्ट्री नहीं बनी. माध्यमिक शिक्षा सचिव पद को शासन में ‘साइडलाइन’ माना जा रहा है. वहीं, दूसरे सूत्रों का कहना है कि यह सामान्य प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है, लेकिन 7 महीने का छोटा कार्यकाल और मंत्री से टकराव की खबरें इसे चर्चा का विषय बना रही हैं।

40 आईएएस के ट्रांसफर

योगी सरकार ने रविवार देर रात राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 40 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल में 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण विभागों के विभागाध्यक्षों और शासन स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।