Chennai- चेन्नई में बड़ी संख्या में कौवे मृत मिले, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

Read Time:  1 min
चेन्नई
चेन्नई
FONT SIZE
GET APP

चेन्नई में शुक्रवार को अचानक सामने आए एक चिंताजनक घटनाक्रम ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी। शहर के कई इलाकों में सैकड़ों कौवे मृत पाए गए हैं। लैब जांच में एच5एन1 वायरस (H5N1 Virus) की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

बर्ड फ्लू के खतरे ने बढ़ाई चिंता

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मृत कौवों के नमूनों की जांच में एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद बर्ड फ्लू (Bird Flu) के फैलने की आशंका को देखते हुए निगरानी और रोकथाम के उपाय तेज कर दिए गए हैं।

शवों के निपटान को लेकर सख्त निर्देश

संक्रमण को आगे फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। सभी मृत कौवों और पोल्ट्री पक्षियों के शवों को बायोसिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत या तो जलाने या गहरे गड्ढों में दफनाने की सलाह दी गई है।

मरे हुए पक्षियों को न छूने की अपील

स्वास्थ्य विभाग (Helath Department) ने आम लोगों से मरे हुए या बीमार पक्षियों को छूने, उठाने या उनके संपर्क में आने से सख्त परहेज करने को कहा है। किसी भी नए मामले की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन या पशुपालन विभाग को देने की अपील की गई है।

केंद्र ने राज्य को दिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर व्यापक फील्ड सर्विलांस, सैंपलिंग और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि संक्रमण को अन्य इलाकों में फैलने से रोका जा सके।

क्या है H5N1 वायरस

एच5एन1 इन्फ्लूएंजा ए वायरस का एक घातक स्वरूप है, जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा कहा जाता है। यह वायरस मुख्य रूप से पक्षियों, विशेषकर पोल्ट्री को संक्रमित करता है और उनमें तेजी से फैलता है।

इंसानों के लिए कितना खतरनाक

हालांकि एच5एन1 का संक्रमण इंसानों में दुर्लभ है, लेकिन संक्रमित पक्षियों, उनके मल, लार या दूषित सतहों के सीधे संपर्क में आने पर संक्रमण का खतरा रहता है। मानव से मानव संक्रमण के मामले बेहद कम हैं, लेकिन संक्रमित होने पर यह गंभीर निमोनिया और सांस संबंधी दिक्कतें पैदा कर सकता है।

अन्य पढ़े: DGP : ऑल इंडिया पुलिस फुटबॉल चैंपियनशिप की तैयारी, डीजीपी ने की समीक्षा

प्रशासन अलर्ट, हालात पर कड़ी नजर

स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की जरूरत है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।