Covid-19 : करीब छह साल पहले पूरी दुनिया को हिलाने वाला कोरोना वायरस एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। दुनियाभर में मामलों में कमी आने के बाद अब सिंगापुर में संक्रमण तेजी से फैलता दिखाई दे रहा है। हाल के दिनों में वहां बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
सिंगापुर में तेजी से बढ़े मामले
इस महीने 10 से 16 तारीख के बीच सिंगापुर में 12,700 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। पिछले सप्ताह की तुलना में यह करीब 58.8 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी है। संक्रमण की रफ्तार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग और आम लोग दोनों सतर्क हो गए हैं।
अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज
कोरोना मामलों के साथ अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। पहले जहां रोज़ाना औसतन 56 मरीज अस्पताल पहुंच रहे थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 73 हो गई है। हालांकि अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं आई है, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली है।
अन्य पढ़े: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट
नए वेरिएंट पर सतर्कता
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल वहां ‘NB.1.8.1’ नाम का कोरोना वेरिएंट फैल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है (Covid-19) कि मौजूदा वैक्सीन इस वेरिएंट पर असरदार हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :