Latest News : अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम अब ‘अहिल्यानगर’

Read Time:  1 min
Ahmednagar
Ahmednagar
FONT SIZE
GET APP

मुंबई: महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां (Ahmednagar) अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। इस इस रेलवे स्टेशन का नाम लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के सम्मान में रख दिया गया है। उनके नाम पर अब अहमदनगर रेलवे स्टेशन को ‘अहिल्यानगर’ रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि बीते सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने की अधिसूचना जारी की थी। 

रेलवे ने जारी की विज्ञप्ति

मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा, “पहले अहमदनगर Ahmednagar के नाम से जाना जाने वाला स्टेशन अब आधिकारिक तौर पर अहिल्यानगर (Ahilyanagar) नाम से जाना जाएगा।” विज्ञप्ति में कहा गया है, “स्टेशन कोड में कोई परिवर्तन नहीं होगा तथा अहिल्यानगर का स्टेशन कोड एएनजी ही बना रहेगा।” पिछले महीने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि स्टेशन का नाम बदलकर शहर के नए नाम के अनुरूप कर दिया जाए। शहर का नाम अहिल्यानगर रखे जाने के बाद कई संगठन और नागरिक मांग कर रहे थे कि रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाए।

पिछली साल बदला था जिले का नाम

बता दें कि पिछली साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने जिले का नाम भी बदल दिया था। आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट में कई बड़े फैसले लिए गए। इसके तहत महाराष्ट्र में एक और जिले का नाम बदलने का फैसला लिया गया। इसे महाराष्ट्र कैबिनेट की मंजूरी मिली। इस फैसले में अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्या नगर करने का फैसला लिया गया। इससे पहले औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव रखा गया था। इसके अलावा महाराष्ट्र कैबिनेट ने 8 अन्य रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का फैसला भी लिया था, जो ब्रिटिश काल के नाम थे।

अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है?

अहिल्यांगर (Ahmednagar) रेलवे स्टेशन महाराष्ट्र, भारत वाटर कलर्स 6 अक्टूबर 2024।

अहमदनगर का पुराना नाम क्या था?

अहमदनगर, अहमदनगर ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय है, यह महाराष्ट्र राज्य, सीना नदी के किनारे, मुंबई (भूतपूर्व बंबई) के 210 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। प्राचीन यादव काल में ‘भीमार‘ नाम से जाने जाते इस नगर पर 1490 में अहमदनगर राजवंश के संस्थापक मलिक अहमद निज़ामशाह ने अपना अधिकार स्थापित किया।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।