తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Anil Ambani-अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Anil Ambani-अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों के खिलाफ जारी मनी लांड्रिंग जांच में 1452 करोड़ रुपये की नई संपत्तियां जब्त की हैं। एजेंसी इससे पहले भी अंबानी समूह की 7500 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर चुकी है। इस तरह कुल जब्त संपत्ति लगभग 9000 करोड़ रुपये तक पहुँच गई है।

देश के चार शहरों में संपत्तियाँ जब्त

सूत्रों के मुताबिक, जिन संपत्तियों को अंतरिम रूप से फ्रीज किया गया है, वे नवी मुंबई, चेन्नई, पुणे और भुवनेश्वर में स्थित हैं। कार्रवाई मनी लांड्रिंग (Money Laundring) रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है। ईडी ने इस मामले में अगस्त में अनिल अंबानी से पूछताछ भी की थी और उन्हें विदेशी मुद्रा उल्लंघन के एक अन्य मामले में फिर से तलब किया गया है।

पहले भी जब्त की गई बड़ी संपत्ति

ईडी ने इस महीने की शुरुआत में रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम), रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस और रिलायंस होम फाइनेंस से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामलों की जांच में नवी मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी (DAKC) की 4462 करोड़ रुपये मूल्य की 132 एकड़ जमीन जब्त की थी।

सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है मामला

यह मनी लांड्रिंग जांच सीबीआई की दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धाराएं 120-बी, 406, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं 13(2) व 13(1)(डी) शामिल हैं।
इस एफआईआर में आरकॉम, अनिल अंबानी और अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

40 हजार करोड़ का कर्ज, 9 बैंकों ने खातों को घोषित किया ‘फ्रॉड’

ईडी के अनुसार, आरकॉम और उसकी सहयोगी कंपनियों ने 2010 से 2012 के बीच घरेलू एवं विदेशी ऋणदाताओं से 40,185 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। बाद में 9 बैंकों ने इन खातों को धोखाधड़ी वाला घोषित कर दिया।

कर्ज की रकम का दुरुपयोग: दूसरे कामों में झोंका गया पैसा

जांच एजेंसी ने पाया कि—

  • एक कंपनी द्वारा लिया गया कर्ज दूसरी कंपनियों के कर्ज चुकाने में लगाया गया
  • रकम को संबंधित पक्षों को ट्रांसफर किया गया
  • बड़ी राशि म्यूचुअल फंड व फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की गई
  • करीब 13,600 करोड़ रुपये डायवर्ट किए गए
  • इनमें से 12,600 करोड़ संबंधित पक्षों को, जबकि 1,800 करोड़ रुपये म्यूचुअल फंड और एफडी में लगाए गए
  • कुछ धनराशि विदेश भी भेजी गई

ईडी की कार्रवाई से रिलायंस समूह ने किया किनारा

रिलायंस समूह ने बयान जारी कर कहा कि ईडी द्वारा जब्त की गई 1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) की है, जो 2019 से समूह का हिस्सा नहीं है।
कंपनी वर्तमान में एनसीएलटी और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही है और इसका प्रबंधन एसबीआई के नेतृत्व में नियुक्त प्रोफेशनल द्वारा किया जा रहा है।

Read More :

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870