Asha Bhosle Funerals : पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, अंतिम विदाई में भावुक हुए सिंगर्स

Read Time:  1 min
आशा भोसले,
आशा भोसले,
FONT SIZE
GET APP

Mumbai । सुरों की दुनिया की दिग्गज गायिका (Asha Bhosle) को सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। (Shivaji Park Crematorium) में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने नम आंखों से उन्हें आखिरी सलाम किया।

अंतिम संस्कार में गूंजा ‘अभी ना जाओ छोड़कर’

अंतिम संस्कार के दौरान बॉलीवुड सिंगर्स (Bollywood Singers) ने उनका मशहूर गीत ‘अभी ना जाओ छोड़कर…’ गाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा माहौल भावुक हो गया और हर किसी की आंखें नम नजर आईं।

घर पर अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई स्थित निवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा गया था। हजारों प्रशंसकों और कलाकारों ने वहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई।

पाकिस्तान में कवरेज पर विवाद

इस बीच Geo News द्वारा आशा भोसले के निधन की कवरेज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। Pakistan Electronic Media Regulatory Authority ने चैनल को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि प्रसारित कंटेंट नियमों के खिलाफ हो सकता है।

लंबा और गौरवशाली संगीत सफर

आशा भोसले का रविवार को मुंबई के Breach Candy Hospital में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्होंने करीब 82 वर्षों के अपने करियर में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और संगीत जगत में अमिट छाप छोड़ी।

Read Also : बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस–पिकअप की टक्कर में 13 की मौत, 32 जख्मी

सम्मानों से सजा रहा जीवन

अपने लंबे करियर में आशा भोसले को 9 फिल्मफेयर पुरस्कार समेत 100 से अधिक सम्मान मिले। उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से भी नवाजा गया था। उनका योगदान भारतीय संगीत इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।