తెలుగు | Epaper

Lucknow : लखनऊ में सुबह-सुबह बड़ा हादसा

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Lucknow : लखनऊ में सुबह-सुबह बड़ा हादसा

बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में लगी आग, जिंदा जले पांच यात्री, कई घायल

मृतकों का विवरण 

  • 1.लख्खी देवी पत्नी अशोक मेहता उम्र करीब 55 साल 
  • 2.सोनी पुत्री अशोक महतो उम्र करीब 26 वर्ष 
  • 3.देवराज पुत्र रामलाल उम्र करीब 3 वर्ष 
  • 4.साक्षी कुमारी पुत्री रामलाल उम्र करीब 2 वर्ष 
  • 5.एक अज्ञात पुरुष

बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (बस संख्याः UP17 AT 6372) में लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ- रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के ऊपर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग निकले। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। जब दमकलकर्मी बस के अंदर गए तो वहां पांच लोगों के शव मिले। आग की लपटों से झुलसे यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मरने वालों में से एक छोड़कर बाकी चार की पहचान हो गई है।  

बस में अस्सी यात्री थे सवार

अभी तक आ रही खबरों के अनुसार बस में करीब अस्सी यात्री थे। मरने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। हादसे का समय सुबह पांच बजे के करीब का बताया जा रहा है। उस वक्त सभी लोग बस में सो रहे थे। एक पुरुष को छोड़कर बाकी यात्रियों की पहचान हो गई है। 

गेट न खुलने की बात आ रही है सामने

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार आग लगने के बाद बस कुछ देर तक जलती हुई हालत में दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर कांच तोड़कर निकल भागे। मुख्य गेट आग लगने की वजह से जाम हो गया। जो लोग दूसरे रास्तों से निकल पाए वो बच गए। सूचना के अनुसार हादसा पीजीआई कल्ली के पास से गुजर रहे किसान पथ पर हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बस से निकले लोगों ने बताया कि बस रोकने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर, ड्राइवर की पास की खिड़की से कूदकर भाग गए। 

1 किमी दूर तक दिखाई दी लपटें

प्राप्त सूचना के अनुसार मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला इस वजह से पीछे बैठे लोग बस में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि 1 किमी दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। बस कुछ दूर तक जलने के बाद भी दौड़ती रही। 

Read more: Uttarkashi Helicopter Crash: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 6 की मौत

Bihar- जमुई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती की साजिश रच रहे 8 बदमाश गिरफ्तार

Bihar- जमुई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती की साजिश रच रहे 8 बदमाश गिरफ्तार

गैंगरेप के बाद लड़की को घसीटकर कुएं में फेंका, मौत

गैंगरेप के बाद लड़की को घसीटकर कुएं में फेंका, मौत

Mumbai- विवादों में मोनालिसा की शादी, फरमान खान बोले- सभी सवालों का जवाब

Mumbai- विवादों में मोनालिसा की शादी, फरमान खान बोले- सभी सवालों का जवाब

मथुरा में बहू ने सास की हत्या, पति को बताया ‘अटैक

मथुरा में बहू ने सास की हत्या, पति को बताया ‘अटैक

Delhi -समुद्र में जहाज पर हमले से भारत नाराज, ईरान को सख्त संदेश

Delhi -समुद्र में जहाज पर हमले से भारत नाराज, ईरान को सख्त संदेश

Delhi- दिल्ली के मटियाला में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर खाक

Delhi- दिल्ली के मटियाला में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर खाक

जयपुर में पति ने पत्नी और 8 साल की बेटी की हत्या

जयपुर में पति ने पत्नी और 8 साल की बेटी की हत्या

बाड़मेर मठ में संत की मौत, पुलिस जांच में जुटी

बाड़मेर मठ में संत की मौत, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर में युवक की आत्महत्या, चार बहनों का इकलौता भाई

इंदौर में युवक की आत्महत्या, चार बहनों का इकलौता भाई

ओए इंदौरी ने सड़क पर किया खतरनाक बाइक स्टंट

ओए इंदौरी ने सड़क पर किया खतरनाक बाइक स्टंट

गैस संकट, सिलेंडर 4000 रुपये तक ब्लैक में

गैस संकट, सिलेंडर 4000 रुपये तक ब्लैक में

एपी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश

एपी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870