मुख्य बातें: –
- दिल्ली और गोवा में सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
- आप नेता दीपक सिंगला से जुड़े परिसरों पर भी रेड
- महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है मामला
नई दिल्ली। 155 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और गोवा (Delhi and Goa) में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े मामले में की गई।
दिल्ली-गोवा में सात ठिकानों पर छापे
ईडी की टीमों ने सुबह से ही दिल्ली और गोवा स्थित सात परिसरों में तलाशी अभियान शुरू किया। कार्रवाई के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला (Deepal Singla) से जुड़े ठिकानों पर भी रेड डाली गई। जांच एजेंसी महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े बैंक फ्रॉड मामले की जांच कर रही है।
Read Also : Bihar News : सासाराम रेलवे स्टेशन पर पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, धूं-धूं कर जली एक बोगी
कई संदिग्धों के रिकॉर्ड खंगाले
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी दीपक सिंगला, महेश सिंगला, अमरीक गिल और अन्य संदिग्धों से जुड़े आवासीय और कारोबारी परिसरों में की गई। ईडी की टीम ने बैंक लेन-देन, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड्स की जांच की, ताकि कथित 155 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
पंजाब कनेक्शन की भी जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसियां इस मामले के तार पंजाब सरकार के गिरफ्तार मंत्री संजीव अरोड़ा से भी जोड़कर देख रही हैं। संजीव अरोड़ा पहले से ही भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के एक अन्य मामले में जांच के दायरे में हैं। अब नए बैंक फ्रॉड केस में उनके करीबियों के नाम सामने आने से राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।
दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त
तलाशी अभियान के दौरान ईडी ने कई अहम दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और वित्तीय रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। एजेंसी अब इन दस्तावेजों के आधार पर मनी ट्रेल और कथित फर्जी लेन-देन की गहन पड़ताल कर रही है।
Read More :