Latest Hindi News : बिहार चुनाव का आज शाम थमेगा प्रचार, 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान

Read Time:  1 min
बिहार चुनाव
बिहार चुनाव
FONT SIZE
GET APP

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के प्रथम चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इससे पहले प्रचार अभियान मंगलवार की शाम थम जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों के पास सिर्फ 24 घंटे का समय होगा जिसमें वे स्थानीय समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं (Voter) को साध सकेंगे।

सबसे बड़ा और सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र

  • क्षेत्रफल के आधार पर सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर (Bankipur) (16.239 वर्ग किमी) है।
  • वहीं सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र सूर्यगढ़ा है, जिसका क्षेत्रफल 624.751 वर्ग किमी है।

मतदाताओं की संख्या कहां कितनी?

  • सबसे कम मतदाता बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में — 2,31,998।
  • सबसे अधिक मतदाता दीघा विधानसभा में — 4,57,657।

किस सीट पर कितने प्रत्याशी मैदान में?

  • सबसे ज्यादा 20-20 प्रत्याशी कुढ़नी और मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्रों में हैं।
  • सबसे कम 5 प्रत्याशी भोरे, अलौली और परबत्ता सीटों पर मैदान में हैं।

18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग

पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

  • कुल मतदाता: 3,75,13,302
  • कुल उम्मीदवार: 1,314
    इन सभी का भविष्य 6 नवंबर को ईवीएम में बंद हो जाएगा।

चुनाव आयोग की तैयारी और निर्देश

चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को सहज और उत्सव जैसा माहौल बनाने के निर्देश दिए हैं।

  • मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए मोबाइल जमा सुविधा, नई वीआईएस पर्ची, ECI-Net ऐप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
  • सभी मतदान केंद्रों से 100% वेबकास्टिंग और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कितने बूथ, कितने पर्यवेक्षक?

  • कुल मतदान केंद्र (बूथ): 45,324
    • ग्रामीण क्षेत्र: 36,733
    • शहरी क्षेत्र: 8,608
  • महिलाओं द्वारा संचालित बूथ: 926
  • दिव्यांगजनों द्वारा संचालित बूथ: 107
  • मॉडल बूथ: 320
  • औसतन प्रति बूथ मतदाता: 827

साथ ही, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए:

  • 121 सामान्य पर्यवेक्षक
  • 18 पुलिस पर्यवेक्षक
  • 33 व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।